&format=webp&quality=medium)
Dividend Stocks: सेरामिक टाइल्स बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. Q2 रिजल्ट के साथ में कंपनी ने शेयर होल्डर्स के लिए 600 फीसदी के बंपर डिविडेंड (Kajaria Ceramics announce dividend) का भी ऐलान किया है. सितंबर तिमाही में कंपनी के प्रॉफिट में करीब 55 फीसदी और रेवेन्यू में सालाना आधार पर 4 फीसदी की तेजी रही. रिजल्ट के बाद शेयर पर दबाव है और यह करीब तीन फीसदी की गिरावट के साथ 1220 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रही है.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कजारिया सेरामिक्स ने 1 रुपए के फेस वैल्यु के आधार पर 600 फीसदी यानी प्रति शेयर 6 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है. यह वित्त वर्ष 20230-24 के लिए अंतरिम डिविडेंड है. 2 नवंबर को रिकॉर्ड डेट (Kajaria Ceramics dividend record date) रखा गया है. 18 नवंबर तक डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा. कजारिया 35 देशों को निर्यात भी करती है.
Q2 रिजल्ट की बात करें तो कंसोलिडेटेड आधार पर रेवेन्यू सालाना 4 फीसदी उछाल के साथ 1121.62 करोड़ रुपए हा. PBT यानी प्रॉफिट बिफोर टैक्स 47 फीसदी उछाल के साथ 147.65 करोड़ रुपए रहा. प्रॉफिट 55 फीसदी उछाल के साथ 107.96 करोड़ रुपए रहा. EBITDA 179.71 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 129.41 करोड़ रुपए रहा. एबिटा मार्जिन 16.02 फीसदी रहा जो एक साल पहले पहले 12.01 फीसदी और जून तिमाही में 15.90 फीसदी था.
डोमेस्टिक डिमांड में कमजोरी के कारण वॉल्यूम ग्रोथ पर असर दिखा. Q2 में प्रोडक्शन 6 फीसदी के मामूली उछाल के साथ 20 मिलियन स्क्वॉयर मीटर रहा. सेल्स सालाना आधार पर 6 फीसदी उछाल के साथ 26.47 मिलियन स्क्वॉयर मीटर रहा.
कंपनी के कर्ज में उछाल आया है. सितंबर तिमाही के आधार पर नेट डेट 392 करोड़ रुपए है जो जून तिमाही में 307 करोड़ रुपए था. डेट इक्विटी रेशियो 0.15 फीसदी रहा. रिटर्न ऑन इक्विटी 17.86 फीसदी रहा जो जून तिमाही में 18.04 फीसदी था.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें