फेस्टिव सीजन से पहले Flipkart ने बनाए नए वेयरहाउस; 14,000 से ज्‍यादा जॉब के बनेंगे मौके 

Flipkart की नई फैसेलिटीज से राज्‍य में आंत्रप्रेन्‍योरशिप को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही लोकल सेलर्स को नेशनल मार्केट उपलब्‍ध होगा. 
फेस्टिव सीजन से पहले Flipkart ने बनाए नए वेयरहाउस; 14,000 से ज्‍यादा जॉब के बनेंगे मौके 

(Image: Reuters) 

वॉलमार्ट (Walmart) की ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने अपने सप्‍लाई चेन नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कर्नाटक में तीन नए वेयरहाउस बनाए हैं. कंपनी ने फेस्टिव सीजन से पहले यह कदम उठाया है. इससे राज्‍य में 14,000 से ज्‍यादा रोजगार के अवसर बनाने में मदद मिलेगी. फ्लिपकार्ट का कहना है कि नए वेयरहाउस से हजारों सेलर्स, MSMEs, छोटे किसानों की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे कि कस्‍टमर डिमांड को पूरा किया जा सकेगा.

फ्लिपकार्ट का कहना है कि इसके अलावा रोजगार के नए मौके बनेंगे और कस्‍टमर्स को तेजी से डिलिवरी मिल सकेगी. नए वेयरहाउस में कोलार, हुबली और अनेकल के सेलर्स के बड़े अप्‍लांसेस, फर्नीचर, मोबाइल फोन्‍स, अपैरल एंड इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और अन्‍य सामानों को रखने की सुविधा मिलेगी.

कर्नाटक में 9 सप्‍लाई चेन फैसेलिटी

Add Zee Business as a Preferred Source

कर्नाटक में फ्लिपकार्ट की नौ सप्‍लाई चेन फैसेलिटी (फुलफिलमेंट और सॉर्टेशन हब शामिल) हैं. ये करीब 23 लाख वर्ग फीट में फैले हैं. इनमें 24 हजार से ज्‍यादा लोगों को डायरेक्‍ट और इनडायरेक्‍ट जॉब मिली हुई है. फुलफिलमेंट सेंटर्स में अलग-अलग रीजन से सेलर्स के प्रोडक्‍ट रिसीव किए जाते हैं, वहां उनकी पैकेजिंग होती है फिर उन्‍हें सॉर्टेशन सेंटर्स और डिलिवरी हब भेजा दिया जाता है, जहां से कस्‍टमर्स को प्रोडक्‍ट की डिलिवरी होती है.

Zee business LIVE TV यहां देखें

7 लाख वर्ग फीट में होंगे वेयरहाउस

कंपनी का कहना है कि नए वेयरहाउस करीब 7 लाख वर्ग फीट में फैले होंगे. इनमें 15.6 लाख क्‍यूबिक फीट स्‍टोरेज क्षमता होगी. इसका लाभ 10,500 से ज्‍यादा सेलर्स को मिलेगा. कंपनी ने कहा कि इस एक्‍सपेंशन से राज्‍य में 14,000 से ज्‍यादा डायरेक्‍ट, इनडायरेक्‍ट जॉब के मौके बनेंगे. वहीं, सेलर्स को अपने प्रोडक्‍ट के लिए नेशनल मार्केट मिल सकेगा.

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इन वेयरहाउस का वर्चुअली उद्घाटन किया. उन्‍होंने कहा कि उत्‍तरी कर्नाटक समेत राज्‍य में सप्‍लाई चेन इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर विस्‍तार से आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी. बड़े पैमाने पर एंटरप्रेन्‍योरशिप और रोजगार के अवसर राज्‍य में बनेंगे. जोशी ने कहा कि फ्लिपकार्ट को सरकार की तरफ से सपोर्ट मिलेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6