&format=webp&quality=medium)
डिजिटल पेमेंट की दुनिया में क्रांति आने के बाद धीरे-धीरे ही सही UPI (Unified Payment Interface) आज भारत में पेमेंट के सबसे फेवरेट तरीकों में से एक है. इसका ऑपरेशन देखने वाली NPCI (National Payments Corporation of India) ने पिछले महीनों में इसके इस्तेमाल में लगातार तेजी दर्ज की है. यूपीआई पेमेंट के लिए RBI ने कई ऐप्स को परमिशन दे रखी है. इन पर पेमेंट करने के लिए यूजर्स को चार या छह डिजिट के यूपीआई पिन की जरूरत पड़ती है. ऐप को बैंक अकाउंट से लिंक करते वक्त आपको यह पिन सेट करना होता है. यह आपके एटीएम पिन की तरह ही सेंसेटिव कोड होता है. ऐसे में इसे सेफ रखना चाहिए.
अगर आपके पिन की सिक्योरिटी कॉम्प्रोमाइज हुई है, तो आपको इसे तुरंत चेंज कर लेना चाहिए. आप Google Pay, BHIM पर अपना यूपीआई पिन अपडेट कर सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको डेबिट कार्ड डीटेल्स की जरूरत पड़ेगी. लेकिन, Paytm पर आप एक ट्रिक का इस्तेमाल करते हुए डेबिट कार्ड की डीटेल के बिना भी अपना पिन रीसेट कर सकते हैं.
- अपने स्मार्टफोन पर Paytm ऐप खोलें और लेफ्ट साइड कॉर्नर में बने अपने प्रोफाइल आइकॉन पर क्लिक करें.
- यहां आपको 'UPI & Payment Setting' का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
- इसके बाद नया पेज खुलेगा, जिसमें सबसे ऊपर दिख रहे 'UPI & Linked Bank Account' के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- यहां आपका ऐप जिस अकाउंट से लिंक है, उसकी डीटेल्स दिखेंगी, जिसके नीचे थोड़े छोटे फॉन्ट में Remove Account, Change PIN, और Check Balance का ऑप्शन दिखेगा. इसमें Change PIN पर क्लिक करें.
- अब आपसे आपके डेबिट कार्ड के नंबर के लास्ट छह डिजिट और एक्सपायरी/वैलिडिटी डेट डालने को कहा जाएगा. लेकिन आपको यहां कुछ नहीं करना है.
- आप नीचे दिख रहे 'I remember my old UPI PIN' पर क्लिक करें.
- अब अपना नया PIN डालें और कन्फर्म करें.
बिना डेबिट कार्ड के आपका यूपीआई पिन चेंज हो जाएगा.