&format=webp&quality=medium)
SBI YONO Easy Ride Loan: देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म YONO को आगे बढ़ाने के लिए एक प्री-अप्रूव्ड टू-व्हीलर लोन स्कीम शुरू की. हालांकि इस लोन का फायदा उठाने के लिए कस्टमर्स को ऑनलाइन अप्लाई करना होगा और लोन की अमाउंट 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए.
SBI पहले से ही अपने कस्टमर्स को बैंक होम लोन को ऑनलाइन/योनो अप्लाई करने पर 5 आधार अंकों की छूट देती है.
बैंक ने एक बयान में कहा कि SBI के सभी एलिजिबल कस्टमर्स बैंक के किसी ब्रांच गए बिना टू-व्हीलर पर इस लोन (Two Wheeler Loan) का फायदा उठा सकते हैं.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
SBI ने बताया कि बैंक के कस्टमर्स इस 'ईजी राइड' लोन (Easy Ride Loan) के जरिए अधिकतम 3 लाख रुपये और न्यूनतम 20 हजार रुपये तक का लोन ले सकते हैं. इसके लिए वे 10.5 फीसदी प्रतिर्ष के ब्याज दर के साथ अधिकतम चार साल तक के लिए लोन ले सकते हैं.
इस प्री-अप्रूव्ड लोन में कस्टमर ऑन रोड कीमत के 85 फीसदी तक की मांग कर सकते हैं, बशर्ते उनके लोन की अवधि केवल 48 महीने और औसत EMI 2560 रुपये प्रति लाख रुपये हो. लोन सीझे डीलर के अकाउंट में भेजा जाएगा.
SBI चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि बैंक अपने ग्राहकों को कस्टमाइज प्रोडक्ट्स, सर्विस और परेशानी मुक्त बैंकिंग सर्विस प्रदान करने का लगातार प्रयास कर रही है. YONO एप के जरिए SBI अपने कस्टमर्स को डोरस्टेप बैंकिंग और लाइफस्टाइल सर्विस देती है. नवंबर, 2017 में लॉन्च होने के बाद से अभी तक, 89 मिलियन बार इस एप को डाउनलोड किया गया है, जिसमें 42 मिलियन से अधिक इसके रजिस्टर्ड यूजर्स हैं. SBI ने अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 20 से अधिक कैटेगरी में 110 से अधिक ई-कॉमर्स प्लेयर्स के साथ साझेदारी की है.
देश में SBI के 91 मिलियन से अधिक यूजर्स इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग कर रहे हैं, जबकि 20 मिलियन यूजर्स मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं. YONO एप पर 42 मिलियन से अधिक रजिस्टर्ड यूजर्स हैं और उनमें से 11 मिलियन लोग प्रतिदिन एप में लॉगिन करते हैं.