&format=webp&quality=medium)
RBI to organise first global hackathon, भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने पब्लिक के लिए नई पहल शुरू की है. बैंक ने डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) को और भी ज्यादा सुरक्षित और कन्जयूमर के लिए आसान बनाने के उद्देश्य से अपना पहला ग्लोबल हैकाथॉन (Hackathon) ऑर्गेनाइज करने जा रहा है.
आरबीआई (RBI) ने इस हैकाथॉन के लिए अनाउंस करते हुए कहा कि डिजिटल पेमेंट को सुरक्षा के लिहाज से देखते हुए इस प्रोग्राम को ऑर्गेनाइज किया जा रहा है. इसका नाम ‘हार्बिंजर 2021’ (HARBINGER 2021) रखा गया है, जिसके रजिस्ट्रेशन 15 नवंबर से शुरू होंगे.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
केंद्रीय बैंक ने कहा कि, 'हैकाथॉन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को डिजिटल पेमेंट की पहुंच वंचित तबके तक करने, पेमेंट को और भी ज्यादा आसाना बनाने और इससे जुड़े एक्सपीरियंस को बेहतर करने के साथ ही, डिजिटल पेमेंट को ज्यादा सुरक्षित बनाने से जुड़े मुद्दों की पहचान करने के साथ उनके समाधान पेश करने होंगे.'
स्टेटमेंट के मुताबिक, HARBINGER 2021 में पेमेंट से जुड़ी कई परेशानियों पर तरह-तरह सुझाव दिए जाएंगे. इसके अलावा प्रतिभागियों को इंडस्ट्री के जानकारों का मार्गदर्शन हासिल करने का मौका मिलेगा. इसमें कई तरह के इनोवेटिव आइडिया शामिल हैं जैसे कि Easy-to-use, नॉन-मोबाइल डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन, जिससे की हर छोटे कैश ट्रांजेक्शन को डिजिटल मोड में परिवर्तित किया जा सके.
RBI ने कहा कि, 'HARBINGER 2021 का हिस्सा बनने वाले प्रतिभागियों के पास इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से सलाह लेने और ज्यूरी के सामने अपने इनोवेटिव सॉल्यूशन को पेश करने का मौका मिलेगा. इसमें हर एक वर्ग में विनर का सेलेक्शन होगा. फर्स्ट आने वासे को 40 लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि रनर-अप को 20 लाख रुपये दिए जाएंगे.