Modi governmentJan 12
&format=webp&quality=medium)
केंद्रीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति का नीतिगत ब्याज दरों पर फैसला आज गुरुवार को आ गया है. एक बार फिर से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. लगातार छठी बार रेपो रेट को 6.5% पर बरकरार रखने का फैसला लिया गया है. आरबीआई ने इसके पहले फरवरी, 2023 में रेपो रेट में बदलाव किया था. मई, 2020 से पिछले साल फरवरी तक आरबीआई ने लगातार नीतिगत ब्याज दरों में बदलाव किया था, जिसके बाद से इसपर यथास्थिति का रुख बनाए रखा गया है. गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि ग्लोबल इकोनॉमी में रिकवरी के संकेत दिखाई दे रहे हैं और MPC अकोमेडिटिव रुख वापस लेने के पक्ष में है. जानिए उनके संबोधन की बड़ी बातें.