कल हो सकता है ब्याज दरों में कटौती का ऐलान, RBI करेगा MPC के नतीजों की घोषणा

अगस्त में की गई 0.35 फीसदी की कटौती के बाद रेपो दर (repo rate) इस समय 5.40 फीसदी है. उम्मीद की जा रही है कि RBI रेपो रेट को 5.25 फीसदी कर सकता है.
 कल हो सकता है ब्याज दरों में कटौती का ऐलान, RBI करेगा MPC के नतीजों की घोषणा

रिजर्व बैंक इस साल लगातार 4 बार में रेपो दर में 1.10 फीसदी की कटौती कर चुका है. 

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिन की बैठक चल रही है. कल इस बैठक का अंतिम दिन है और कल ही आरबीआई (RBI) मौद्रिक नीति समीक्षा के नतीजे की घोषणा करेगा. बताया जा रहा है कि आरबीआई कल एकबार फिर ब्याज दरों में कटौती का ऐलान कर सकता है. केंद्रीय बैंक की इस घोषणा से होम लोन और ऑटो लोन वालों को बड़ी राहत मिलेगी. अगस्त में की गई 0.35 फीसदी की कटौती के बाद रेपो दर (repo rate) इस समय 5.40 फीसदी है. उम्मीद की जा रही है कि RBI रेपो रेट को 5.25 फीसदी कर सकता है.

बता दें कि रिजर्व बैंक ने बैंकों से 1 अक्टूबर से अपने सभी कर्ज को बाहरी मानक मसलन रेपो दर से जोड़ने को कहा है. इससे रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दर में कटौती का लाभ सीधे तौर पर उस आदमी को मिलेगा जिसने बैंक से किसी भी तरह का लोन ले रखा है.

रिजर्व बैंक के गवर्नर (RBI Governor) शक्तिकान्त दास (Shaktikanta Das) पहले ही संकेत दे चुके हैं कि मुद्रास्फीति के अनुकूल दायरे में रहने से नीतिगत दर में नरमी की और गुंजाइश बनती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

एमपीसी की 6 सदस्यीय समिति की 3 दिन की बैठक 1 अक्टूबर को शुरू हुई थी. 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर अवकाश के चलते बैठक नहीं हो पाई. आज गुरुवार को बैठक का दूसरा दिन था. बैठक के नतीजों की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी. रिजर्व बैंक इस साल लगातार 4 बार में रेपो दर में 1.10 फीसदी की कटौती कर चुका है.

देखें ज़ी बिजनेस LIVE TV

मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है. सरकार ने पिछले महीने कॉरपोरेट कर की दर में बड़ी कटौती की थी और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों पर लगाया गया बढ़ा अधिभार वापस ले लिया गया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6