अगर आप घूमने का शौक रखते हैं और आपने अब तक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के YONO ऐप का इस्तेमाल शुरू नहीं किया है तो जल्द से जल्द ये ऐप डाउनलोड कर लीजिए. अगर आप कहीं घूमने जाने के लिए रेड बस की सुविधाएं बुक करते हैं तो SBIYONO के जरिए टिकट बुक करने पर आपको किराए पर 5 फीसदी क छूट मिलेगी. ध्यान रहे ये ऑफर सिर्फ 31 मार्च तक के लिए दिया जा रहा है.
1/5भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से अपने ग्राहकों को स्पष्ट तौर पर बताया गया है कि अगर रेड बस की ओर से सर्विस की गुणत्ता में किसी तरह की कमी की जाती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी रेड बस की होगी. इसमें भारतीय स्टेट बैंक की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी.
2/5भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) इलेक्ट्रानिक उत्पादों को फाइनेंस करने के क्षेत्र में भी बड़ा कदम बढ़ाया है. कंपनी ने इलेक्ट्रानिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी रियलमी (Realme) के उत्पादों को फाइनेंस करने के लिए कंपनी से समझौता किया है. कंपनी के हुए बैंक के इस समझौते के तहत SBI रियलमी के उत्पादों के लिए फाइनेंस उपलब्ध कराएगी. SBI’s electronic lending product (e-DFS) स्कीम के तहत बैंक रियलमी के उत्पादों की बिक्री के लिए कम ब्याज दरों, बिना मार्जिन और आसान शर्तों पर फाइनेंस उपलब्ध कराएगा. SBI के MD (Retail & Digital Banking) पीके गुप्ता के मुताबिक realme से हुए इस समझौते से कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर्स और डीलर्स के नेटवर्क को इनवेंट्री खत्म करने में मदद मिलेगी. बैंक बेहद सस्ती दरों पर इन उत्पादों को फाइनेंस करेगा.
3/5भारतीय स्टेट बैंक (SBI) हीरो इलेक्ट्रिक वाहनों (Hero Electric Vehicles) की खरीद पर आकर्षक दरों पर लोन उपलब्ध कराएगा. इस संबंध में SBI और Hero Electric Vehicles Pvt. Ltd के बीच एक समझौता (MoU) हुआ है. स्टेट बैंक के DGM दीपेंद्र गुप्ता और Hero Electric Vehicles Pvt. Ltd के सोहिंदर गिल ने इस समझौते पर साइन किए. SBI कारें खरीदने पर भी आकर्षक ऑफर दे रहा है.
4/5अगर आप कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो भारीतय स्टेट बैंक (SBI) आपके लिए आकर्षक ऑफर लाया है. अगर आप इलेक्ट्रिक व्हीकल EV खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो SBI के ऑफर के तहत आप टाटा नेक्सन (Tata Nexon EV) खरीद सकते हैं. वहीं हाल ही में लांच हुई हुंडई औरा (Hyundai AURA) और टाटा अल्ट्रोज़ (Tata Altroz) की बुकिंग अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के ऐप SBI YONO के जरिए करते हैं तो भी आपको आकर्षक ऑफर मिलेंगे.
5/5अगर आप SBI YONO के जरिए कार की बुकिंग करते हैं तो लोन पर आपको प्रोसेसिंग फीस पर 50 फीसदी और ब्याज दर पर 25 फीसदी तक की छूट दी जाएगी. ध्यान रहे ये ऑफर सीमित समय के लिए है. ऐसे में जल्द से जल्द बुकिंग करें. अगर आप टाटा नेक्सन EV खरीदते हैं तो इस ऑफर के तहत आपके घर पर गाड़ी का चार्जर फ्री में स्टॉल किया जाएगा.