SBI के सेविंग अकाउंट को सैलरी अकाउंट में बदलने के हैं कई फायदे, फ्री में मिलता है इंश्योरेंस

अगर आपके पास एसबीआई (SBI) का सामान्य सेविंग अकाउंट (saving account) हैं तो आप इसे सैलरी अकाउंट (salary account) भी बनवा सकते हैं. देश का सबसे बड़ा बैंक यह खास सुविधा नौकरी करने वालों को देता है. इस अकाउंट के लिए सैलरी पाने वाला केंद्र सरकार, राज्य सरकार, रक्षा बलों, अर्धसैनिक बलों, पुलिस बलों, कॉरपोरेट्स/संस्थानों का कर्मचारी होना चाहिए. यह एक जीरो बैलेंस अकाउंट है यानी इस खाते में वेतनभोगी को औसत न्यूनतम मासिक बैलेंस बनाए रखने की जरूरत नहीं होती. एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, कस्टमर्स को सैलरी अकाउंट के साथ एटीएम-सह डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6