SBI इस प्लेटफॉर्म से देता है घर से बैंकिंग की सुविधा, मिस्डकॉल और SMS से हो जाता है काम

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने कस्टमर्स को एक ऐप के जरिये खास सर्विस देता है जिससे महज एक मिस्डकॉल (missed call banking) या एसएमएस (SMS banking) कर कई तरह की सर्विस ले सकते हैं. बैंक की इस सर्विस का नाम है एसबीआई क्विक (SBI Quick). इन सर्विस का फायदा आप तभी ले सकेंगे जब आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट के साथ रजिस्टर्ड हो. इसे एसबीआई की मिस्ड कॉल सर्विस भी कहा जाता है.