अगर आपका भी देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI (State Bank Of India) में खाता है तो अब आपको पैसों के लिए बिल्कुल भी परेशान नहीं होना पड़ेगा. बैंक अपने ग्राहकों को प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन (Pre-approved Personal loans) की सुविधा दी जा रही है. इस लोन के जरिए आप अपनी सभी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकते हैं. SBI ने ट्वीट कर इस सुविधा के बारे में अपने ग्राहकों को बताया है. SBI ने बताया कि अब आप सिर्फ 4 क्लिक के जरिए इस लोन को आसानी से ले सकते हैं.
1/5अगर आप लोन लेने के लिए अपनी योग्यता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आप SBI Yono ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही आप SMS के जरिए भी अपनी योग्यता को चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से PAPL <> <last 4 digits of A/c no.> को 567676 पर SMS करना होगा.
2/5इस लोन की प्राइसिंग फीस काफी लो है. इसके अलावा लोन लेने के लिए आपको लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ता है. SBI के इस लोन की इंस्टेंट लोन प्रोसेसिंग हैं. इसके अलावा इसके लिए किसी भी तरह के फिजिकल डॉक्यूमेंट की भी जरूरत नहीं है. 24*7 आपको ये लोन की सुविधा मिलती है.
3/5इसके अलावा SBI (State bank of india) ने एक स्पेशल सेविंग्स अकाउंट की शुरुआत की है. बैंक ने इस खाते को बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट (SBI BSBD Account) का नाम दिया है. इसमें आपको मिनिमम बैलेंस मेंनटेन करने की टेंशन नहीं है. इसके साथ ही इसमें फ्री ATM और डेबिट कार्ड जैसी कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं. आइए आपको इस खाते की सुविधाओं के बारे में बताते हैं-
4/5इस खाते पर आपको इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट चैनल्स के जरिए क्रेडिट या रिसीप्ट की सेवाएं भी मुफ्त होंगी. इसमें NEFT और RTGS भी शामिल है. केंद्र या राज्य सरकारों द्वारा जारी किए गए चेक के डिपॉजिट या कलेक्शन की सेवाएं भी बिल्कुल मुफ्त में मिलेंगी. इसके अलावा अगर आपका अकाउंट इनऑपरेटिव हो जाता है तो आपको इस एक्टिवेट कराने के लिए भी कोई एक्सट्रा पैसा नहीं देना होगा. इसके अलावा एक महीने में आपको चार बार विड्रॉल की लिमिट मिलेगी. इसमें SBI व अन्य बैंकों के ATM से विड्रॉल शामिल होगा. साथ ही, एईपीएस और ब्रांच से विड्रॉल भी शामिल होगा.
5/5आपको एसबीआई क्विक के जरिए मिनी स्टेटमेंट मिल सकता है. इसके लिए आपको 092223866666 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं या फिर MSTMT टाइप करके इसी नंबर पर एसएमएस भेज सकते हैं.