स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कस्टमर घर बैठे अपने एटीएम पिन (ATM Pin) को जेनरेट कर सकते हैं. यह बेहद आसान है. आपको न ब्रांच जाने की जरूरत है, न कस्टमर केयर में कॉल करने की जरूरत है और नहीं किसी की मदद लेने की जरूरत है. आप बड़ी आसानी से एटीएम पिन को ऑनलाइन जेनरेट कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि एसबीआई कैसे कस्टमर को ये सुविधा प्रदान करता है.
1/7एटीएम पिन जेनरेट करने के लिए आपके पास एसबीआई नेट बैंकिंग की सुविधा होनी चाहिए. आपका www.onlinesbi.com पर अकाउंट रजिस्टर्ड होना चाहिए. यहां आपको अपने यूजर नेम और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना होता है.
2/7जब आप लॉग इन कर लें तो इसके बाद होम पेज पर e-service सेक्शन में जाएं. यहां ATM Card Services ऑप्शन में जाकर क्लिक करें. इसपर आप एक नए पेज पर चले जाएंगे. यहां पेज पर दिख रहे ऑप्शन ATM Pin Generation पर क्लिक करें.
3/7ATM Pin Generation पर क्लिक करने पर आपके सामने वैलिडेट करने के लिए दो ऑप्शन ओपन होंगे. इसमें एक ओटीपी और दूसरा प्रोफाइल पासवर्ड का ऑप्शन मिलता है. अपनी पसंदीदा ऑप्शन पर टिक करें.
4/7अगर आप यहां प्रोफ्राइल पासवर्ड का ऑप्शन चुनते हैं तो आप उसे टिक करें इस पर नए पेज पर प्रोफाइल पासवर्ड डालें. ऐसा होने पर आपके एसबीआई में जितने भी अकाउंट होंगे, वह दिखाई देंगे. आप जिस एटीएम कार्ड का पिन बदलना चाहते हैं, वो जिस अकाउंट से लिंक्ड है, वह अकाउंट चुनें. आगे बढ़ने के लिए continue बटन पर क्लिक करें.
5/7continue बटन दबाने पर अब आपके सामने सभी रजिस्टर्ड कार्ड दिखेंगे. इसमें वो कार्ड सलेक्ट करें जिसका आपको पिन बदलना है. सलेक्ट करने के बाद submit बटन दबाएं.
6/7ऊपर सबमिट बटन क्लिक करने के बाद अब नए ओपन डिस्प्ले पेज के बॉक्स में आपको अपने पसंदीदा पहल दो डिजिट या संख्या डालकर सबमिट करने होते हैं. इसपर बैंक बाकी दो डिजिट एसएमएस के जरिये भेजेगा. इस तरह हमारा चार डिजिट का पिन नंबर बन जाएगा.
7/7अब आप यहां आपने जो दो डिजिट डालें हो वो और एसएमएस पर जो आपको शेष दो डिजिट मिले हैं, उन्हें यहां बॉक्स में मिलाकर एक साथ डालें और सबमिट पर क्लिक कर दें. बस आपका पिन सेट हो गया और आपको इस बारे में मैसेज भी मिल जाएगा. ध्यान रखें, इस डिजिट को किसी के साथ शेयर न करें.