रिजर्व बैंक गवर्नर ने बैंक प्रमुखों के साथ की बैठक, लोन और EMI सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा  

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने  सरकारी और प्राइवेट बैंकों (public and private sector banks) के प्रमुखों के साथ बैठक की. इस बैठक में कोविड-19 संकट के बीच आर्थिक स्थिति और वित्तीय प्रणाली (financial system) के दबाव को कम करने के लिए केंद्रीय बैंक द्वारा उठाए गए कदमों के असर की समीक्षा की गई. यह बैठक दो सत्रों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई. बैठक में आरबीआई गवर्नर ने लॉकडाउन के दौरान लोगों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने में बैंकों के प्रयास की तारीफ की.  

 

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6