एटीएम कार्ड (ATM) से पैसा निकालने वालों के लिए बड़ी खबर है. अगर आप भी कैश निकालने के लिए एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो 16 मार्च के बाद आपको कैश निकालने के लिए नए नियमों का पालन करना होगा. बता दें आरबीआई (RBI) पैसे निकालने के नियमों में बदलाव करने जा रहा है. अब से आपको पैसे निकालने के लिए ओटीपी (OTP) की जरूरत होगी. अगर आपके पास ओटीपी नहीं होगा तो आप पैसे नहीं निकाल पाएंगे.
1/5RBI के मुताबिक, एटीएम से होने वाले ट्रांजैक्शंस को और अधिक सुरक्षित और आसान बनाने के लिए नए नियम जारी किए गए हैं. आइए आपको बता दें कि 16 मार्च 2020 से आरबीआई कौन से नए नियम लागू कर रहा है-
2/5आरबीआई ने बैंकों को आदेश दिया है कि 16 मार्च के बाद से कार्ड इश्यू या रीइश्यू करते वक्त देश में एटीएम और पीओएस टर्मिनल्स पर ही केवल डॉमेस्टिक कार्ड्स से ट्रांजैक्शंस को ही मंजूरी दी जाएगी. इसके अलावा किसी और कार्ड को मंजूरी नहीं दी जाएगी. अब से विदेश जाने वाले यात्रियों को उनके बैंक कार्ड पर ओवरसीज फैसेलिटी नहीं मिलेगी. अगर आपको ये सुविधा चाहिए होगी तो आपको बैंक में इसके लिए पहले आवेदन करना होगा. उसके बाद ही आप इन सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे. बता दें अभी तक बैंक इन सभी सेवाओं को बिना डिमांड किए भी शुरू कर देते हैं.
3/5इसके अलावा अगर आपको ग्राहकों को चौबीसों घंटे सातों दिन किसी भी समय अपने कार्ड को ऑन/ऑफ करने की सुविधा मिलेगी. इस सुविधा के लिए आप मोबाइल ऐप या इंटरनेट बैंकिंग या एटीएम या आईवीआर की मदद भी ले सकते हैं.
4/5बता दें बैंक 16 मार्च से अपने ग्राहकों को कार्ड को स्वीच ऑफ और ऑन करने की सुविधा भी मिलेगा. साथ पीओएस/एटीएम/ऑनलाइन ट्रांजेक्शंस/कॉन्टेक्टलेस ट्रांजेक्शंस की भी लिमिट में बदलाव करने की सुविधा मिलेगी. आपको बता दें कि ये नए नियम प्रीपेड गिफ्ट कार्ड्स और मेट्रो कार्ड पर लागू नहीं होंगे.
5/5ये सभी नियम 16 मार्च के बाद बदल जाएंगे. आरबीआई ने कार्ड की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए यस खास कदम उठाए हैं. इन सभी नए नियमों से देश में होने वाले ऑनलाइन फ्रॉड को भी रोकने में सहायता मिलेगी. इसके साथ ही आप अपने डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल कार्ड के ट्रांजैक्शन को डिसेबल करना चाहते हैं या नहीं. यानी अगर आप चाहें तो अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड को डिसेबल भी कर सकते हैं.