सिर्फ एक नंबर पर फोन करने से मिलेंगी ये सारी सुविधाएं, अब नहीं लगाने पड़ेगे बैंक के चक्कर

प्राइवेट सेक्टर के HDFC Bank  ने देश के किसानों के लिए नई पहल शुरू की है. इस पहल में ‘Har Gaon Hamara Toll-free Number’ लांच किया है. इस स्कीम के तहत किसानों के लिए एक खास टोल फ्री नम्बर जारी किया है. इन नम्बर के जरिए किसानों को तरह तरह की फाइनेंशियल सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी. HDFC Bank Ltd ने सोमवार 06 जनवरी Interactive Voice Response (IVR) टोल फ्री नम्बर (toll-free number) (1800 120 9655) जारी किया. इस नम्बर पर फोन करने पर किसानों को अपनी कृषि जरूरतों के लीए हर तरह की फाइनेंसिल सुविधाएं मिल सकेंगी.