Fixed Deposit Rates: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को अपनी ब्याज दरों में 0.50 फीसदी का इजाफा किया है. इसके कारण देश में आपके लिए कर्ज लेना महंगा होने जा रहा है. महंगाई को काबू करने के लिए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांता दास (Shaktikanta Das) ने इसका ऐलान किया. हालांकि इसके साथ निजी क्षेत्र के कुछ बैंकों, जैसे ICICI Bank, Yes Bank आदि ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को संशोधित किया है.
1/4ICICI Bank ने अपने 2 करोड़ रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में परिवर्तन किया है. कस्टमर्स को 7 दिन से लेकर 10 साल तक के FD पर 3 फीसदी से लेकर 6.5 फीसदी तक ब्याज मिलता है. Fixed Deposit पर नई ब्याज दरें 7 जून, 2022 से लागू हैं.
2/4RBL बैंक ने भी अपने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बदलाव किया है. बैंक अब अलग-अलग टेन्योर पर 3.25 फीसदी से लेकर 6.50 फीसदी तक ब्याज मिलता है. Fixed Deposit पर नई ब्याज दरें 8 जून, 2022 से लागू होंगे.
3/4प्राइवेट सेक्टर के बैंक येस बैंक (Yes Bank) ने भी अपने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को रिवाइज्ड किया है. इसमें कस्टमर्स को 7 दिन से लेकर 10 साल तक के FD पर 3.25 से लेक 6.40 तक ब्याज मिलता है. बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक नई ब्याज दरें 6 जून, 2022 से लागू हो चुकी हैं.
4/4भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी बुधवार को अपनी ब्याज दरों (Repo Rate) में 0.50 फीसदी का इजाफा किया है. देश में महंगाई दर को काबू में रखने के लिए RBI ने रेपो रेट को बढ़ाकर 4.90 फीसदी कर दिया है.