Car Loan: क्या आप कार खरीदना चाहते हैं? अगर हां तो हो सकता है आपको इसके लिए लोन की भी जरूरत पड़ा रही होगी. हाल में बैंकों ने कर्ज पर ब्याज दर में हालांकि इजाफा कर दिया है. बावजूद सस्ते ऑटो लोन (auto loan) की तलाश किसे नहीं होगी. यहां हम ऐसे ही कुछ बड़े बैंकों के ऑटो या कार लोन (Car Loan) की चर्चा करते हैं.
1/5भारतीय स्टेट बैंक से अगर आप कार लोन लेते हैं तो आपको 7.45 प्रतिशत से लेकर 8.15 प्रतिशत तक की दर पर लोन मिल सकेगा. अगर आप ग्रीन कार यानी इलेक्ट्रिक कार के लिए लोन लेते हैं तो 7.25 प्रतिशत से लेकर 7.60 प्रतिशत तक की ब्याज चुकानी पड़ेगी.
2/5सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) 7.40 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर से लेकर 10.65 प्रतिशत तक की रेट पर ऑटो लोन उपलब्ध करा रहा है. इसमें आपको कार की कीमत का 90 प्रतिशत तक का लोन मिल सकता है.
3/5प्राइवेट सेक्टर का आईसीआईसीआई बैंक (icici bank car loan) अपने कस्टमर को 7.50 प्रतिशत से लेकर 8.50 प्रतिशत तक की ब्याज दर पर कार लोन मुहैया करा रहा है. यह ब्याज दर 36 से 84 महीनों के लिए क्रेडिट सुविधा के लिए है. अगर क्रेडिट सुविधा की अवधि 12-35 महीनों के लिए है तो ब्याज दर 9 प्रतिशत है.
4/5प्राइवेट सेक्टर के लिए एक्सिस बैंक से अगर आप कार लोन लेना चाहें तो 36 महीने तक के रीपेमेंट के लिए ब्याज दर 7.45%-14.50% प्रतिशत है. अगर रीपेमेंट की अवधि 36 महीने से ज्यादा है तब भी ब्याज दर 7.45% से 14.50% तक है. यह बैंक (Axis Bank) 3500-5500 रुपये तक प्रोसेसिंग फीस भी ले रहा है.
5/5एचडीएफसी बैंक से अगर आप कार लोन लेना चाहते हैं तो आपको 6.70 प्रतिशत से लेकर 10.00 प्रतिशत तक का ब्याज चुकाना होगा. बैंक (HDFC bank) की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, ब्याज दर गाड़ी के सेगमेंट पर भी निर्भर करता है. बैंक प्रोसेसिंग फीस और दूसरे चार्ज भी लेता है.