&format=webp&quality=medium)
जब एक बैंक से दूसरे बैंक में पर्सनल लोन ट्रांसफर किया जाता है, तो मौजूदा पर्सनल लोन की अवधि तय की जा सकती है. (Pixabay)
Personal Loan balance transfer: क्या आप ने भी पर्सनल लोन (Personal Loan) ले रखा है? क्या आपको इस पर लगने वाला ब्याज महंगा लग रहा है? अगर हां, तो आप अपना पर्सनल लोन बैलेंस को भी स्विच करा सकते हैं. यानी दूसरे बैंक में बचे हुए लोन अमाउंट को ट्रांसफर (Loan balance transfer) करा सकते हैं. एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, अगर कोई बैंक या अन्य वित्तीय संस्थान आपके अकाउंट पर लागू ब्याज दर से कम पर लोन स्विच (Personal Loan refinance) करने का ऑफर दे रहा हो तो आप इसका फायदा ले सकते हैं.
लोन ट्रांसफर प्रक्रिया है आसान
लोन ट्रांसफर प्रक्रिया के लिए उधारकर्ता द्वारा किसी भी अतिरिक्त प्रक्रिया की जरूरत नहीं होती है. बस पर्सनल लोन बैलेंस ट्रांसफर के लिए कुछ मामूली शुल्क जैसे फोरक्लोज़र शुल्क, प्रोसेसिंग शुल्क और लोन एग्रीमेंट (अगर लागू हो) पर स्टांप शुल्क आदि चुकानी होती है. इसमें जिस बैंक में आपको लोन बैलेंस ट्रांसफर होगा, आगे से अब उसी बैंक को आपको ईएमआई चुकानी होती है.
पर्सनल लोन बैलेंस ट्रांसफर के फायदे