&format=webp&quality=medium)
HDFC Bank latest FD rates 2023: प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज HDFC Bank ने बल्क डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी की है. यह बढ़ोतरी 9 मार्च से लागू है. बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 2 करोड़ से लेकर 5 करोड़ से कम के बल्क डिपॉजिट पर अब मिनिमम 4.75 फीसदी और मैक्सिमम 7.25 फीसदी तक का ब्याज मिलेगा. बैंक ने 2 करोड़ से कम के रीटेल टर्म डिपॉजिट पर 21 फरवरी को इंटरेस्ट बढ़ाया था. रीटेल डिपॉजिट पर मिनिमम 3 फीसदी और मैक्सिमम 7 फीसदी का रिटर्न मिलता है.
HDFC Bank की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 7-29 दिनों के बल्क डिपॉजिट पर अब इंटरेस्ट रेट 4.75 फीसदी हो गया है. 30-45 दिनों के एफडी पर 5.50 फीसदी, 46-60 दिनों के एफडी पर 5.75 फीसीद और 61-89 दिनों के एफडी पर 6 फीसदी का ब्याज मिल रहा है. 90 दिन से लेकर 6 महीने तक के एफडी पर 6.50 फीसदी, 6 महीना 1 दिन से लेकर 9 महीने तक के एफडी पर 6.65 फीसदी और 9 महीना 1 दिन से लेकर 1 साल से कम के एफडी पर 6.75 फीसदी का ब्याज मिल रहा है.
1 साल से लेकर 15 महीने से कम के एफडी पर 7.25 फीसदी का ब्याज मिल रहा है. 15 महीने से 2 साल तक के एफडी पर 7.15 फीसदी का ब्याज मिलेगा. 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक के एफडी पर 7 फीसदी, 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक के एफडी पर 7 फीसदी और 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7 फीसदी का ब्याज मिलेगा.
सीनियर सिटीजन के लिए बल्क डिपॉजिट पर मिनिमम इंटरेस्ट रेट 5.25 फीसदी और मैक्सिमम इंटरेस्ट रेट 7.75 फीसदी है. अगर कोई सीनियर सिटीजन 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक के एफडी में 2 करोड़ से लेकर 5 करोड़ से कम तक जमा करता है तो स्पेशल स्कीम के तहत 31 मार्च तक इंटरेस्ट रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स का फायदा अलग से मिलेगा. मतलब, उसे कुल 8 फीसदी का ब्याज मिलेगा.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें