Kotak Bank ने ग्राहकों को दिया तोहफा, अब FD पर मिलेगा ज्यादा मुनाफा, चेक करें इंटरेस्ट रेट

FD Interest Rate: बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) की ब्याज दरों में बदलाव किया है. Kotak Mahindra Bank की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, नई दरें 9 दिसंबर 2022 से प्रभावी हो गई हैं.
Kotak Bank ने ग्राहकों को दिया तोहफा, अब FD पर मिलेगा ज्यादा मुनाफा, चेक करें इंटरेस्ट रेट

नई ब्याज दरें 9 दिसंबर 2022 से प्रभावी हो गई हैं. (File Photo)

FD Interest Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट (Repo Rate) में बढ़ोतरी के एक दिन बाद प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है. बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) की ब्याज दरों में बदलाव किया है. Kotak Mahindra Bank की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, नई दरें 9 दिसंबर 2022 से प्रभावी हो गई हैं.

FD की नई ब्याज दरें

Kotak Mahindra Bank 390 दिनों से 2 साल की कम अवधि में मैच्योर होने वाली Fixed Deposit पर आम नागरिक को 6.50% और सीनियर सिटीजन्स को 7% ब्याज ऑफर कर रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बड़ी खबर! अब फिक्स्ड रेट से ज्यादा ब्रोकरेज नहीं लेंगे ब्रोकर, एक्सचेंज ने जारी किया नया नियम

कोटक महिंद्रा बैंक लेटेस्ट FD रेट्स

प्राइवेट बैंक अब 7 से 14 दिनों की मैच्योरिटी वाली एफडी पर 2.75%, जबकि 15 से 30 दिनों में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3% ब्याज दे रहा है. Kotak Mahindra Bank द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरें अब 31 से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली जमाओं के लिए 3.25% और 46 से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली जमाओं के लिए 3.50% हैं.

91 से 120 दिनों में मैच्योर होने वाली जमाओं पर अब 4% ब्याज मिलेगा, जबकि 121 से 179 दिनों की एफडी पर अब 4.25% ब्याज मिलेगा. 180 दिनों से 270 दिनों में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक अब 5.50% की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है और 271 दिनों से 363 दिनों में मैच्योर होने वालों पर कोटक बैंक अब 5.75% की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है.

364 दिन की FD पर इतना मिलेगा ब्याज

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) 364 दिनों की FD पर 6% और 365 दिनों से 389 दिनों की मैच्योरिटी पर 6.25% की ब्याज दर ऑफर कर रहा है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6