&format=webp&quality=medium)
एक्सिस बैंक ने एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है.
पिछले कुछ दिनों में कई बैंकों ने लोन (Loan) की ब्याज दरों (Interest Rate) में बढ़ोतरी की है. इसी बीच एक्सिस बैंक (Axis Bank) की तरफ से फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर ब्याज दरों को बढ़ाए जाने की खबर आ रही है. एक्सिस बैंक की तरफ से एफडी (FD) की ब्याज दरों में 15 बीपीएस यानी 0.15 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. बैंक ने यह बढ़ोतरी 2 करोड़ रुपये से कम के अमाउंट के लिए की है. बैंक की वेबसाइट के अनुसार यह नई ब्याज दरें 11 अगस्त से लागू हो गई हैं.
एक्सिस बैंक की तरफ से की गई इस बढ़ोतरी के बाद 7 दिन से 10 साल तक की एफडी पर ब्याज दरें 3.5 फीसदी से 7.20 फीसदी हो गई हैं. अगर आप ऑनलाइन एफडी करवा रहे हैं तो कम से कम 5000 रुपये की एफडी करा सकते हैं. वहीं अगर आप ब्रांच जाकर एफडी कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कम से कम 10 हजार रुपये की एफडी करानी होगी.
इस बात तो बैंक ने एफडी की ब्याज दरें बढ़ाई हैं, लेकिन करीब महीने भर पहले एफडी की दरों में कुछ कटौती की गई थी. एक्सिस बैंक ने 17 जुलाई 2023 को ब्याज दरों में 10 बेसिस प्वाइंट यानी करीब 0.10 फीसदी की कटौती की थी. यह कटौती 16 महीने से 17 महीने की एफडी के लिए की गई थी. इस कटौती के बाद एफडी पर ब्याज दर 7.20 फीसदी से घटकर 7.10 फीसदी हो गई थी.