Best Bank Stocks to BUY: बैंकिंग इंडस्ट्री इस समय लोअर डिपॉजिट ग्रोथ से जूझ रहा है. नियर टर्म में RBI की तरफ से रेट-कट की उम्मीद कम है. इसके कारण बैंकिंग स्टॉक्स दबाव में हैं. क्रेडिट ग्रोथ हेल्दी बना हुआ है. ऐसे में FY26 में बैंकिंग इंडस्ट्री को एक्सपेक्टेड रेट कट का फायदा मिलेगा और यह बड़ा टेलविंड साबित हो सकता है. कई सारे स्टॉक्स में री-रेटिंग भी होगी. ग्लोबल ऐनालिस्ट BNP Paribas ने बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सेक्टर के 8 स्टॉक्स के लिए 50% अपसाइड तक का टारगेट दिया है. HDFC Bank, ICICI Bank और Axis Bank इसका टॉप पिक है.