काम की बात: ATM से नहीं निकला पैसा लेकिन अकाउंट से हो गया डेबिट, जानिए कैसे वापस मिलेगा पैसा

ATM Problem: कई बार ऐसा देखा गया है कि आपके बैंक खाते से पैसे कटने का मैसेज तो आ जाता है कि लेकिन ATM से पैसे नहीं निकलते हैं.
काम की बात: ATM से नहीं निकला पैसा लेकिन अकाउंट से हो गया डेबिट, जानिए कैसे वापस मिलेगा पैसा

ATM से पैसा नहीं निकला लेकिन खाते से कट गया, यहां जाने क्या करें (PTI)

ATM Problem: आपके साथ एक ना एक बार ऐसा जरूर हुआ होगा कि आप ATM के आगे लंबी लाइन लगाए खड़े है, आपका नंबर तो आया लेकिन पैसे नहीं निकले. कई बार ऐसा देखा गया है कि आपके बैंक खाते से पैसे कटने का मैसेज तो आ जाता है कि लेकिन ATM से पैसे नहीं निकलते हैं. ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है, आपका पैसा कहीं नहीं जाएगा लेकिन इसके लिए आपको एक छोटा सा काम करना होगा. ये कई कारणों से हो सकता है. पहले हम आपको बताते हैं कि ऐसा किन कारणों से हो सकता है.

ATM से पैसे ना निकलने के ये हो सकते हैं कारण

कई बार आपके बैंक खाते से पैसे तो कट तो जाते हैं, लेकिन ATM से पैसा नहीं निकलता. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. पहला कारण तो ये हो सकता है कि एटीएम का सॉफ्टवेयर सही तरीके से काम नहीं कर रहा है. इसके अलावा एक कारण ये भी हो सकता है कि एटीएम ने आपके ट्रांजैक्शन की डिटेल सही तरीके से नहीं ली है. ये भी कारण हो सकता है कि एटीएम में पैसा ना हो. इसके अलावा ये भी हो सकता है कि एटीएम में किसी व्यक्ति ने कार्ड स्कीमिंग मशीन लगाई हो.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live यहां देखें

a

बैंक की जिम्मेदारी क्या है?

इस तरह के मामलों में खाते से कटी रकम बैंक को तुरंत लौटानी होती है. अगर शिकायत दर्ज होने के 7 दिनों के अंदर ग्राहक के खाते में पैसा नहीं आता तो कार्ड जारी करने वाले बैंक को हर रोज 100 रुपए का हर्जाना भरना पड़ सकता है.

कैसे वापस आएंगे पैसे?

अगर आपके साथ भी ऐसा कभी हुआ है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. एटीएम से पैसा नहीं निकलना कोई फ्रॉड नहीं है और इसमें पूरी तरह से एटीएम की गलती है. हालांकि कुछ दिनों बाद आपको आपके पैसे खुद मिल जाएंगे.

बैंक से जरूर करें बात

ऐसा कभी आपके साथ हो जाए तो सबसे पहले बैंक को कॉल करें. बैंक एग्जीक्यूटिव आपसे ट्रांजैक्शन स्लिप मांगेगा, जिसके बाद आपकी शिकायत दर्ज कर ली जाएगी. अगर बैंक की गलती से ये काम होगा तो आपके बैंक अकाउंट में 7 दिन में पैसा आ जाएगा.

अगर कॉल करके भी आपकी शिकायत का निपटारा नहीं होता तो आप बैंक शाखा में जाकर अपनी बात रख सकते हैं. बैंक की शाखा में जाकर आप ब्रांच मैनेजर से मिले और अपनी शिकायत दर्ज करें.