&format=webp&quality=medium)
बीते 1 अप्रैल से उसने अपने नेटवर्क में 65 नई उड़ानों को शामिल किया है. एक महीने में कंपनी ने 4 बार अपनी सेवाओं में विस्तार किया है (फोटो-स्पाइसजेट)
निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने ऐलान किया है कि वह इसी हफ्ते 19 नई घरेलू उड़ान शुरू करने जा रही है. ये नई उड़ान 4 मई से शुरू की जाएंगी. बीते एक अप्रैल से अब तक स्पाइसजेट अपनी उड़ानों में 4 बार विस्तार किया है और कंपनी ने 65 नई उड़ान शुरू की हैं. जेट एयरवेज की सेवाएं ठप होने के बाद से स्पाइस जेट अपनी सेवाओं में लगातार विस्तार कर रहा है.
स्पाइसजेट की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 01 अप्रैल से उसने अपने नेटवर्क में 65 नई उड़ानों को शामिल किया है. इनमें से 40 उड़ानें मुंबई और 10 दिल्ली को जोड़ती हैं. दिल्ली से मुंबई को जोड़ने वाली उड़ानों की संख्या 08 है.
स्पाइसजेट द्वारा शुरू की गईं सभी नई उड़ान प्रतिदिन ऑपरेशनल हैं. मुंबई-कोच्चि-मुंबई रूट पर चलने वाली उड़ान नियमित हैं. मुंबई-कोच्चि-मुंबई उड़ान का परिचालन मंगलवार को नहीं किया जाएगा.
स्पाइसजेट की विज्ञपति में कहा गया है कि मदुरै, जम्मू, कोयम्बटूर, देहरादून, जयपुर और गुवाहटी व मुंबई के लिए कनेक्टिविटी में धीरे-धीरे सुधार होगा. कंपनी की मुख्य बिक्री एवं राजस्व अधिकारी शिल्पा भाटिया ने बताया, 'हम बाजार की क्षमता में हुई कमी को पूरा करने के लिए सभी उपाय कर रहे हैं.'