Vistara airlince बेहद आकर्षक ऑफर लेकर आई है. आप अगर सप्ताह के अंत में शनिवार (Saturday) और रविवार (Sunday) को टिकट बुक करते हैं तो आपको बुकिंग अमाउंट पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी. ये डिस्काउंट लेने के लिए आपको VDIRECT10 प्रोमोकोड का इस्तेमाल करना पड़ेगा. ये स्कीम डोमेस्टिक सेक्टर की सभी एयरलाइंस में सभी क्लास पर लागू होगी.
1/5इस स्कीम का फायदा लेने के लिए आपको 29th March 2020 के पहले टिकट बुक करना होगा. वहीं इस दौरान टिकट बुक करने पर आप 31st March 2020 तक यात्रा कर सकेंगे. इस स्कीम के तहत आप Economy Class, Premium Economy और Business Class तीनों में से किसी भी क्लास में टिकट बुक कर सकेंगे.
2/5अगर आप कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Indigo एयरलाइंस का टिकट बुक करने पर अच्छा कैशबैक मिल सकता है. इंडिगो एयरलाइंस ने एक ऑफर का ऐलान किया है जिसके तहत अगर आप टिकट बुक करने के लिए digibank के जरिए DBS Debit Card से पेमेंट करते हैं तो आपको 300 रुपये का कैशबैग मिलेगा. अगर आपने अब तक digibank में खाता नहीं खुलवाया है तो एक क्लिक में digibank में सेविंग एकाउंट खुला सकते हैं. खाते खुलते ही आपको 500 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक आ जाएगा. ये ऑफर 31 मार्च 2020 तक हर बुधवार से रविवार के बीच जारी रहेगा.
3/5इंडिगो एयरलाइंस का टिकट बुक करने पर इंडिगो और digibank DBS Debit Card के तहत दिए जा रहे इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको कम से कम 999 रुपये का टिकट बुक करने पड़ेगा. इससे कम का टिकट बुक करने पर आपको इस ऑफर का फायदा नहीं मिलेगा.
4/5अगर आप इंडिगो एयरलाइंस का टिकट बुक करने के लिए MobiKwik wallet के जरिए पेमेंट करते हैं तो आपको बुकिंग अमाउंट पर 15 फीसदी तक Instant MobiKwik SuperCash मिलेगा. इसके तहत आपको अधिकतम 800 रुपये का कैशबैग मिलेगा. इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको “KWIK15” Promo Code का इस्तेमाल करना होगा. इस ऑफर का फायदा 31st March, 2020 तक ही मिलेगा. ऐसे में जल्द से जल्द इस ऑफर के तहत अपना टिकट बुक करें.
5/5Indigo एयरलाइंस बेहद आकर्षक ऑफर लेकर आई है. अगर आप इंडिगो एयरलाइंस का टिकट बुक करते समय फेड्रल बैंक (Federal Bank) के डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं तो आपको बुकिंग अमाउंट पर 10 फीसदी तक का कैशबैक मिलेगा. ये कैशबैक 1500 रुपये तक हो सकता है. ये ऑफर 21 मार्च 2020 तक लागू होगा.