Akasa Air: दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के समर्थन वाली एयरलाइंस अकासा एयर (Akasa Air) ने अपने बेड़े में पहली बोइंग 737 मैक्स फ्लाइट को शामिल कर लिया है. एयरलाइन ने गुरुवार को सिएटल में Boeing 737 Max विमान की डिलीवरी ले ली है. अकासा के आने से एविएशन फील्ड में और प्रतिस्पर्धा बढ़ने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि Akasa Air जुलाई में अपनी फ्लाइट का संचालन शुरू कर सकता है.
1/5अकासा एयर (Akasa Air) ने कुल 72 विमानों के लिए ऑर्डर दिया है, जिसमें से 18 फ्लाइट की डिलीवरी मार्च 2023 तक मिल सकती है. इसके बाद अगले चार वर्षों में 54 विमानों की डिलीवरी मिल जाएगी.
2/5राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के समर्थन वाली एयरलाइन 'अकासा एयर' को उसका एयरलाइन कोड (Airline Code) मिल गया है. Akasa Air एयरलाइन कोड QP के साथ उड़ान भरेगी.
3/5अपने पहले से तय शेड्यूल के हिसाब से जून के मध्य तक अकासा ने अपना मैक्स विमान प्राप्त कर लिया है. अब यह जुलाई 2022 तक भारत में अपना कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर सकता है.
4/5दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) और एविएशन क्षेत्र के दिग्गज विनय दुबे (Vinay Dube) और आदित्य घोष (Aditya Ghosh) के समर्थन वाली एयरलाइन को कमर्शियल उड़ान संचालन शुरू करने के लिए अगस्त 2021 में सिविल एविएशन मिनिस्ट्री से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त किया.
5/5शुरुआती दौर में आकाश एयर की फ्लाइट्स मेट्रो महानगरों से टियर-2 और टियर-3 शहरों के लिए ही होंगी. इसके अलावा महानगरों के बीच भी फ्लाइट्स संचालित की जाएंगी. परिचालन शुरू होने के पहले 12 महीनों में उसकी योजना 18 विमानों का बेड़ा तैयार करने की है और उसके बाद हर साल एयरलाइन 12-14 विमानों को जोड़ती जाएगी.