देशभर में चल रहे लॉकडाउन के बीच सरकार ने हवाई यात्रा को लेकर बड़ा ऐलान किया है. 25 मई से घरेलू हवाई यात्रा शुरू हो रही हैं. तो ऐसे में अगर आप भी फ्लाइट से कहीं बाहर जा रहे हैं तो आपको काफी सावधानियां बरतनी होगी. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Union Civil Aviation Ministry) की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है, जिसमें बताया है कि लॉकडाउन के बाद हवाई सफर में काफी बदलाव हो रहे हैं. आइए आपको आज इन बदलावों के बारे में डिटेल में बताते हैं.
1/11सभी यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. फिलहाल सभी एयरपोर्ट पर जांच करने का खास इंतजाम किए गए हैं. टर्मिनल के गेट से कुछ दूरी पर एक कैमरा लगा होगा. इस कैमरे के सामने आपको अपना एयर टिकट और पहचान पत्र रखना होगा. इसके अलावा कैमरे से कुछ दूरी पर एक और स्क्रीन लगाई गई है. यहां पर CSIF के अधिकारी चेकिंग करेंगे.
2/11इसके अलावा पेमेंट करने के लिए डिजिटल ट्रांजेक्शन का इंतजाम करना होगा. साथ ही आपको फोन में आरोग्य सेतु ऐप भी होना चाहिए. सोशल डिस्टेंसिग के साथ-साथ मिनिमम सामान को टच करना है.
3/11एयरपोर्ट पर एंट्री करते समय टर्मिनल गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी. थर्मल स्क्रीनिंग के लिए टर्मिनल गेट के बाहर की तरफ एक थर्मल कैमरा लगाया गया है. इसके जरिए पहले CSIF के अधिकारी यात्री का टेम्प्रेचर चेक करेंगे उसके बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा.
4/11बता दें यात्रियों के लिए वेब चेक-इन को अनिवार्य कर दिया है. अगर किसी भी कारण से कोई यात्री वेब चेक इन नहीं कर पाता है तो उनके लिए एयरपोर्ट पर कियोस्क लगाए गए हैं. इसके साथ ही सिर्फ एक चेक इन बैगेज और वन कैबिन बैग की ही परमिशन है.
5/11इसके अलावा बैगेज ड्रॉप के दौरान भी यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना होगा. सोशल डिस्टेंसिंग रखने के लिए चेक-इन एरिया में स्पेशल मार्किंग की गई है. यात्रियों को बनाए गए मार्क पर ही खड़े होना होगा. मंत्रालय ने हैंड बैग या केबिन बैग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है.
6/11एयरपोर्ट के सभी टच प्वाइंट पर सैनेटाइजर लगाए गए हैं, ताकि यात्री खुद को बार बार सैनेटाइज कर सकें. इसके बाद ही लिफ्ट बटन का इस्तेमाल करें. इसके साथ ही एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास पर लगने वाली सिक्योरिटी स्टैंप को बंद कर दिया गया है.
7/11बता दें सीआईएसएफ के जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें PPE किट उपलब्ध कराई गई है. इसके साथ ही जगह-जगह सैनेटाइजर भी लगाए गए हैं,
8/11अब लिफ्ट की बटन को पैर से दबाकर भी संचालित किया जा सकता है. पैर से संचालित होने वाली यह लिफ्ट हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैयार की गई है.
9/11विमान में प्रवेश करते समय दो यात्रियों के बीच 1 मीटर से अधिक की दूरी होगी.यात्री यह दूरी भूले नहीं, इसके लिए रेड मार्क भी लगाए गए हैं. कुछ यही स्थिति बस गेट पर भी होगी. बस गेट से एयरक्राफ्ट तक ले जाने वाली बसों में भी सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था की गई है.
10/11बैगेज ट्रॉली के जरिए संक्रमण न फैले, इसके लिए डिसइंफेक्शन टनल बनाई गई है. इसी तरह, हवाई यात्रा के बाद आने वाले सामान को संक्रमण से मुक्त करने के लिए बैगेज बेल्ट में ही डिसइंफेक्शन यूनिट लगा दी गई है.
11/11सिक्योरिटी होल्ड एरिया (SHA) में मुसाफिरों के बैठने के लिए भी नए सिरे से व्यवस्था की गई है. एसएचए में मौजूद बहुत सी सीट पर नो-यूज के स्टीकर लगा कर यात्रियों को उनके उपयोग से रोका गया है. मंत्रालय की कोशिश है कि एयरपोर्ट पर यात्री किसी भी सूरत में एक दूसरी के करीब ना आएं. सभी यात्री सफर के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.