अगर आप कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप Air India की एक्सक्लूसिव सेल के लिए जल्द से जल्द टिकट बुक कर लें. आज रात ये स्कीम खत्म हो जाएगी. इस स्कीम के तहत आपको मात्र 799 रुपये में फ्लाइट का टिकट मिल सकता है.
1/5Air India आपके लिए बेहद आकर्षक पैकेज लेकर आया है. Air India की इस एक्सक्लूसिव सेल का फायदा आपको IRCTC Air के तहत भी मिल सकता है. इस स्कीम के तहत Air India इकोनॉमी क्लास के टिकटों पर यह विशेष छूट दे रहा है. हालांकि, इंटरनेशनल सेक्टर में रियायती दरों पर टिकट का लाभ सऊदी अरब के लिए लागू नहीं है.
2/5इस ऑफर के तहत Air India की सभी डोमेस्टिक फ्लाइटों को मात्र 799 रुपये की शुरुआती कीमत पर बुक किया जा सकता है. वहीं एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट मात्र 4,500 रुपये के शुरुआती रेट पर बुक की जा सकती है.
3/5Air India की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक आप 17 फरवरी, 2020 की रात 11:59 बजे तक ऑफर के तहत फ्लाइट की टिकट बुक करा सकते हैं। आप 18 फरवरी 2020 से 30 सितंबर, 2020 तक की अपनी विमान यात्राओं के लिए रियायती दर पर इस ऑपुर के तहत टिकट बुक करा सकते हैं.
4/5Air India की ओर से दिए गए ऑफर के तहत टिकट बुक करने पर आपको बैगेज या कैंसिलेशन चार्ज में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी. ऑफर के तहत टिकट बुक कराने पर भी बैगेज से जुड़े पुराने नियम ही लागू होंगे. चेंज और कैंसलेशन चार्ज भी नियमों के मुताबिक होंगे.
5/5इस ऑफर के तहत टिकट बुक करने के लिए Air India की फ्लाइट सर्च करें. इसके बाद अपनी यात्रा की जानकारी जेसे आपको कहां जाना और तारीख डालें. इसके बाद आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे. यह ऑफर 18 फरवरी, 2020 से 30 सितंबर, 2020 तक की यात्रा के लिए वैलिड है. यह ऑफर सीमित समय के लिए है और सभी ग्राहकों के लिए है. आप एअर इंडिया की वेबसाइट और अन्य ट्रेवल वेबसाइट के जरिए रियायती दरों पर टिकट बुक करा सकते हैं.