हवाई यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर, इन रूटों पर रोज मिलेगी फ्लाइट

हवाई यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर है. उन्‍हें अब Domestic route पर अधिक उड़ानें मिलेंगी. इससे उनका सफर आसान हो जाएगा.
हवाई यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर, इन रूटों पर रोज मिलेगी फ्लाइट

हवाई यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर है. उन्‍हें अब Domestic route पर अधिक उड़ानें मिलेंगी. इससे उनका सफर आसान हो जाएगा. किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन गोएयर (GoAir) ने ऐलान किया है कि वह शनिवार (5 सितंबर) से शुरू होने वाले अपने घरेलू नेटवर्क में 100 से अधिक नई उड़ानें जोड़ेगी.

इन उड़ानों में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नै, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, लखनऊ, नागपुर, वाराणसी, जयपुर, पटना, रांची, गुवाहाटी, चंडीगढ़, श्रीनगर, लेह और जम्मू से नए कनेक्शन शामिल होंगे.

GoAir को उम्मीद है कि 21 सितंबर तक उसकी परिचालन क्षमता कोविड-19 (Covid 19) से पहले के 45 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी. वहीं 15 अक्टूबर तक परिचालन क्षमता बढ़कर 60 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

GoAir के CEO कौशिक खोना के मुताबिक घरेलू विमानन उद्योग की स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है. कई राज्यों के यात्रा में ढील देने के बाद इसमें और सुधार की उम्मीद है. ये नई उड़ानें हमारे घरेलू नेटवर्क को और मजबूत करेंगी, जिससे हमारे ग्राहकों को अपनी यात्रा की योजना बनाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा.

इससे भी जरूरी यह है कि GoAir 5 सितंबर से शुरू होने वाली किसी भी उड़ान को रद्द नहीं करेगी, जिससे ग्राहको को परेशानी हो. अगर भविष्य में ऐसा होता भी है, तो हम यह भी सुनिश्चित करेगें कि ग्राहक को उनका पैसा रिफंड किया जाए.

Zee Business Live TV