&format=webp&quality=medium)
Air Passenger Traffic in India: कोरोना महामारी के बाद अब एविएशन इंडस्ट्री (Aviation Industry) में बिजनेस पटरी पर लौटने लगी है. छुट्टियों और फेस्टिव सीजन (Holiday & Festive Season) के चलते हवाई यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. इससे एयरलाइन कंपनियों (Airline Companies) के दिन सुधरने लगे हैं. नागर विमानन निदेशालय यानी DGCA के मुताबिक नवंबर में 116 लाख यात्रियों ने बवाई सफर किया. यात्रियों की यह संख्या सालभर पहले की तुलना में 11.06 फीसदी ज्यादा है.
हवाई यात्रियों की संख्या नवंबर, 2021 में 105.16 लाख थी, जिन्होंने घरेलू उड़ानों (Domestic Flight) से यात्रा की थी. वहीं नवंबर, 2022 में घरेलू उड़ानों के यात्रियों की कुल संख्या 116.79 लाख रही. अक्टूबर के महीने में यह संख्या 114.07 लाख थी.
कोविड-19 महामारी (Covid 19 Pandemic) से बुरी तरह प्रभावित हुआ एविएशन इंडस्ट्री अब रिकवरी कर रहा है. अब हर दिन करीब चार लाख लोग घरेलू हवाई सफर कर रहे हैं. नवंबर में घरेलू हवाई ट्रैफिक (Domestic Air Traffic) में इंडिगो की हिस्सेदारी 55.7 फीसदी रही. इस महीने में इंडिगो (IndiGo) से सफर करने वाले लोगों की संख्या 65.01 लाख रही.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
नवंबर में एयर इंडिया (Air India) का मार्केट शेयर 9.1 फीसदी रहा. वहीं एयरएशिया इंडिया (Air Asia India) की 7.6 फीसदी और गो फर्स्ट (Go First) एवं स्पाइसजेट (Spicejet) दोनों की बाजार हिस्सेदारी 7.5 -7.5 फीसदी रही.