&format=webp&quality=medium)
टोयोटा और किर्लोस्कर एक जॉइंट वेंचर है जो कि फॉर्च्यूनर और इन्नोवा जैसी गाड़ियों का प्रोडक्शन करती है.
Toyota ties up with IndusInd Bank: आपकी पसंदीदा कार ब्रांड टोयोटा (Toyota) है और इसकी कार खरीदना चाहते हैं लेकिन फंड की कमी अड़चन पैदा कर रही है? कोई बात नहीं अब आपको इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं. आपकी पसंदीदा कार पर आसानी से इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank ) की तरफ से फाइनेंस हो जाएगा. दरअसल टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) और इंडसइंड बैंक ने कस्टमर को कार फाइनेंस कराने की सुविधा देने के लिए करार (MoU) किया है. महानगरों और छोटे शहरों में टोयोटा के कस्टमर्स को इंडसइंड बैंक के विशाल नेटवर्क से फायदा होगा.
सस्ती ब्याज दरों पर फाइनेंस
प्राइवेट और कॉमर्शियल दोनों तरह के टोयोटा वाहन खरीदने के लिए काफी प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर फाइनेंस यानी लोन (IndusInd Bank car loan) की सुविधा ऑफर की जाएगी. बैंक और कंपनी मिलकर आपकी कार की जरूरत को ध्यान में रखते हुए खरीदारी में काफी मदद करेंगे. कंपनी ने बीते अक्टूबर में 12440 यूनिट की बिक्री की है जो सितंबर के मुकाबले 34 प्रतिशत ज्यादा है.
नए शहरों-कस्बों तक पहुंच बनाने की है तैयारी
इंडसइंड बैंक के हेड (कंज्यूमर फाइनेंस डिवीजन) एसवी पार्थसारथी ने कहा कि हमें टीकेएम (Toyota Kirloskar Motor) के साथ काम करते हुए खुशी हो रही है. टोयोटा देश में कई सेगमेंट की अग्रणी कार मैनुफैक्चरर्स में से एक है. पार्थसारथी ने कहा कि हमारे इस पार्टनरशिप का लक्ष्य देश भर में 2,000 से ज्यादा शाखाओं के अपने विशाल नेटवर्क के साथ टियर I, II और III शहरों और कस्बों में नए कस्टमर्स तक पहुंचना है. साथ ही, वैसे कस्टमर जो टोयोटा कार के मालिक होने की प्लानिंग कर रहे हैं उन्हें तेज और बिना किसी अड़चन के खरीदारी का एक्सपीरियंस कराने की हमारी पूरी कोशिश है.
कंपनी ने अक्टूबर में बढ़ा दी कीमत
ऑटो मैनुफैक्चरर टोयोटा किर्लोस्कर ने बीते अक्टूबर में अपनी गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी थी. टोयोटा और किर्लोस्कर एक जॉइंट वेंचर है जो कि फॉर्च्यूनर और इन्नोवा जैसी गाड़ियों का प्रोडक्शन करती है.