&format=webp&quality=medium)
Toyota Innova Hycross New Variant: देश की दिग्गज कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Toyota Kirloskra Motors ने एक और मल्टी पर्पज़ व्हीकल को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने भारतीय बाजार में इनोवा हाईक्रॉस का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने ग्राहकों के लिए एमपीवी (MPV) सेगमेंट में एक और वेरिएंट पेश किया है. अब Innova Hycross GX(O) वेरिएंट में भी मिलेगी और इस वेरिएंट में 7 और 8 सीटर का ऑप्शन मिलेगा. इसके अलावा कंपनी ने इस नई कार में 10 नए फीचर्स को ऐड किया है. कंपनी ने इस वेरिएंट के लिए बुकिंग शुरू कर दी है और 15 अप्रैल 2024 से कार की डिलिवरी भी शुरू हो गई है.
कंपनी ने इस नए वेरिएंट में एक्सटीरियर को थोड़ा बदला है. फ्रंट में एलईडी फॉग लैम्प्स को जोड़ा है. इसके अलावा फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स भी जोड़े हैं. साथ में रियर डिफॉजर भी दिया है. कंपनी ने ग्राहकों के कंफर्ट का भी खूब ध्यान रखा है. डैशबोर्ड में सॉफ्ट टच मैटरियल दिया है.
इसके अलावा डोर पैनल, मिड ग्रेड फैब्रिक सीट्स और रियर सनशेड का भी ऑप्शन दिया है. वहीं ग्राहकों को ऑटो एसी का ऑप्शन मिलेगा. 10.1 इंच की नई इन्फोटेन्मेंट स्क्रीन, वायरलैस एप्पल कारप्ले और पैनारॉमिक व्यू मॉनिटर समेत कई फीचर्स मिल रहे हैं.
कंपनी ने इस कार को 7 नए कलर के साथ पेश किया है. इसमें ग्राहकों को Blackish Ageha Glass Flake, Platinum White Pearl, Attitude Black Mica, Sparkling Black Pearl Crystal Shine, Silver Metallic, Super White और Avant Garde Bronze Metallic का ऑप्शन मिलेगा. इसके अलावा 7 और 8 सीटर का भी ऑप्शन मिल रहा है.
कीमत की बात करें तो 7 सीटर वाले वेरिएंट की कीमत 21,13,000 रुपए (एक्स-शोरूम) है और 8 सीटर वाले वेरिएंट की कीमत 20,99,000 रुपए (एक्स-शोरूम) है. कार में 2 लीटर का गैसोलिन इंजन मिलता है, ये इंजन 174 पीएस की मैक्सिमम पावर और 205 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है. ये कार 16.13 kmpl का माइलेज देती है.
कार में कई सेफ्टी फीचर्स मिल रहे हैं. इसमें इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक सिस्टम मिलता है. सभी व्हील्स में डिस्क ब्रेक, 6 एयरबैग्स समेत कई फीचर्स मिल रहे हैं. कार की रियर सीट को फोल्ड कर बूट स्पेस बढ़ा सकते हैं. 3 साल या 1 लाख किमी जो पहले हो की स्टैंडर्ड वारंटी दी है.