Renault India अपनी बजट MPV Triber का 7 सीटर वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है. इसकी लॉन्चिंग इसी महीने संभव है. इस कार की लॉन्चिंग अगस्त 2019 में भारत में हुई थी. कंपनी का कहना है कि 7 सीटर MPV BS 6 एमिशन नॉर्म्स पर खरी उतरेगी. यही नहीं Triber का AMT ऑटोमैटिक वर्जन भी जल्द आने वाला है.
1/5मौजूदा समय में Triber की कीमत 4.95 लाख रुपए से शुरू होकर 6.49 लाख रुपए (Ex Showroom) के बीच है. कार में 1 लीटर का इंजन दिया गया है. कंपनी ने अभी पेट्रोल इंजन ही बाजार में उतारा है.
2/52022 तक Renault की भारतीय बाजार में दो नई और कारें लॉन्च करने की योजना है. इसमें 1 इलेक्ट्रिक कार होगी. रेनाल्ट इंडिया 4 मीटर से कम के मॉडल लॉन्च करेगी.
4/5Renault ने क्विड (Kwid) मॉडल को भारत और चीन के बाजार के लिए बनाया था, जबकि भारतीय Kwid पेट्रोल से चलती है. चीन में क्विड इलेक्ट्रिक कार है. भारतीय कार बाजार में 75 फीसदी कारें 4 मीटर से कम लंबाई की हैं और Renault इंडिया इसी खंड में उतरना चाहती है.
5/5कंपनी अपने फ्रांस समूह से सालाना 19 करोड़ यूरो के ऑटो कंपोनेंट का आयात भारत में करती है. इसके अलावा यहां के Renault निसान JV के प्लांट में बनी कारों का भी एक्सपोर्ट किया जाता है. (सभी फोटो : Dna)