सबसे बड़ी घरेलू कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki) ने शनिवार को यहां ऑटो एक्सपो 2020 (Auto Expo 2020) में अपनी ‘सुजुकी जिम्नी (Suzuki Jimny) को शोकेस किया. यह कंपनी की ऑफ-रोड (ऊबड़-खाबड़ इलाकों में चलने में सक्षम) कार की चौथी पीढ़ी (फोर्थ जेनरेशन) की गाड़ी है. कंपनी जापान में भी इस मॉडल की बिक्री करती है. कंपनी ने बताया कि इस कार में चारों वाहनों पर ब्रेक (4x4) की सुविधा है. यह 1.5 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ आथी है. सुजुकी जिम्नी को अभी 194 देश में बेचती है.
1/5सुजुकी जिम्नी के बारे में कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) केनिची आयुकावा (Kenichi Ayukawa) ने कहा कि इस गाड़ी को ऑटो एक्सपो में भारतीय कस्टमर्स की प्रतिक्रिया जानने के लिए पेश किया गया है. उन्होंने कहा कि जिम्नी को प्रोफेशनल लोगों की जरूरतों और उम्मीदों को ध्यान में रखकर रिसर्च के बाद डेवलप किया गया है.
2/5सुजुकी की यबह स्पेशल एसयूवी जिम्मी लैडर फ्रेम चेसिस पर आधारित है. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल मोटर है, जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी से लैस है. इस एसयूवी में डीजल या हाईब्रिड का ऑप्शन नहीं है.
3/5नई जिम्मी में सेफ्टी का भी खास ख्याल रखा गया है. इसमें सुरक्षा के लिहाज से 2 एसआरएस एयरबैग, ईबीडी सहित एबीएस, व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल प्रोग्राम जैसे फीचर मौजूद हैं. सुजुकी ने हाल ही में एक सेफ्टी सूट डेवलप किया है जिसका इस्तेमाल जिम्नी (Jimny) में किया गया है.
4/5कंपनी ने फिलहाल इसे भारत में लॉन्च करने को लेकर कोई तय समयसीमा नहीं बताई है. आने वाले समय में यह देखने वाली बात होगी कि कंपनी इसका प्रोडक्शन भारतीय बाजार के मुताबिक करती है या नहीं. मीडिया रिपोर्ट में तो यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी भारत में इसका गुजरात में प्रॉडक्शन कर सकती है.
5/5मारुति सुजुकी की गाड़ी जिम्मी (Jimmy) की लंबाई 3550 एमएम, चौड़ाई 1645 एमएम और ऊंचाई 1730 एमएम है, जबकि गाड़ी का व्हील बेस 2250 एमएम है. कंपनी ने इसकी इस एसयूवी की ग्लोबल डेब्यू जुलाई 2018 में कराई थी. (फोटो साभार- मारुति सुजुकी,सुजुकी ग्लोबल)