देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ग्राहकों के लिए बेहतरीन ऑफर लाई है. इसके लिए कार कंपनी ने प्राइवेट बैंक HDFC के साथ करार किया है. इसमें नए कार खरीदारों के लिए flexible finance schemes पेश की गई हैं.
1/5इससे पहले मारुति सुजुकी ने ICICI बैंक के साथ मिलकर फ्लेक्सी ईएमआई स्कीम (Flexi EMI scheme) नाम से एक खास ऑफर लॉन्च किया था.
2/5
3/5बता दें कि ICICI बैंक का प्लान भी काफी कुछ मिलता-जुलता है. फ्लेक्सी ईएमआई स्कीम (Flexi EMI) में 1 लाख रुपये के कार लोन की पहली 3 किस्त महज 899 रुपये/महीना जमा करनी होगी. इसके बाद किस्त बढ़ेगी.
4/5जब ग्राहक अपने लोन की एक चौथाई रकम का भुगतान कर देता है तो उसे प्रति एक लाख रुपये पर 1797 रुपये से भी कम रकम की किस्त का भुगतान करना होगा. इस स्कीम के तहत ग्राहकों को उनकी आमदनी बढ़ने के साथ हर साल emi में 10% की रकम बढ़ती है. इस तरह कार की पूरी पेमेंट के दौरान ग्राहक को उसकी किस्त के बोझ का अहसास नहीं हो पाता है और बहुत ही आसानी से कार का पूरा पेमेंट हो जाता है.
5/5फिलहाल जो ऑटो लोन स्कीम (Car Loan Scheme) हैं, उसमें ग्राहक को शुरू से आखिर तक एकसमान किस्त का भुगतान करना पड़ता है.