नए साल में अगर आप गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Hyundai एक खास ऑफर लेकर आई है. इस ऑफर में आपको 40,000 से लेकर 2,50,000 रुपए तक की छूट मिलेगी. यह डिस्कॉउंट कुछ लिमिटेड मॉडल पर मिल रहा है. कंपनी के मुताबिक यह खास ऑफर सिर्फ जनवरी 2020 तक के लिए ही मान्य है. यह ऑफर आपको Santro, Grandi10, Grandi10 NIOS, Elite i20, Xcenet, Creta, Verna और Tucson पर मिल रहा है. बता दें कि सबसे ज्यादा डिस्काउंट Tucson पर मिल रहा है.
1/6Hyundai की सैंट्रो पर आपको 55,000 रुपए तक की छूट मिल रही है. इसके साथ ही 3 साल तक के लिए अनलिमिटेड एक्सटेंडिड वारंटी मिलेगी. बता दें कि ये ऑफर सैंट्रो के सभी पेट्रोल वेरिएंट पर मान्य हैं. इसके साथ ही 3 साल के लिए आरएसए भी दिया जाएगा.
2/6Hyundai की Grand i10 पर आपको 75,000 रुपए तक की छूट मिल रही है. सैंट्रो की तरह, ग्रैंड आई 10 में भी 3 साल तक के लिए अनलिमिटेड एक्सटेंडिड वारंटी मिलेगी और आरएसए भी मिलेगा. बता दें कि हुंडई ग्रैंड आई 10 (Hyundai Grand i10) के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट पर ये ऑफर मिल रहे हैं.
3/6Hyundai Grand i10 Nios पर आपको 40,000 रुपए तक की छूट मिलेगी. Santro और Grand i10 की तरह इस गाड़ी में भी 3 साल तक के लिए अनलिमिटेड एक्सटेंडिड वारंटी और आरएसए मिलेगा. बता दें कि हुंडई ग्रैंड आई 10 Nios (Hyundai Grand i10 Nios) के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट पर ये ऑफर मिल रहे हैं.
4/6Hyundai की Elite i20 पर आपको 65,000 रुपए तक की छूट मिलेगी. इसके अलावा, आपको 3 साल के लिए आरएसए के साथ एक्सटेंडिड वारंटी भी मिलेगी. ये ऑफर पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट पर मान्य है. इसके अलावा, कंपनी 2020 के मिड तक third-gen Elite i20 लॉन्च कर सकती है.
5/6इसके अलावा Hyundai Tucson पर ग्राहकों को 2.5 लाख रुपए तक की छूट मिलेगी. टक्सन की कीमत इस समय बाजार में कीमत 18.76 रुपए से शुरू होती है. ये ऑफर पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट पर उपलब्ध हैं. हुंडई की फ्लैगशिप SUV में आपको 3 साल के लिए RSA के साथ-साथ 3 साल का अनलिमिटेड एक्सटेंडिड वारंटी भी मिलेगी.
6/6इस ऑफर के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस 7829042833 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. इसके अलावा कंपनी की ऑफिशियल साइट book.hyundai.co.in पर भी विजिट कर सकते हैं.