प्रमुख टू व्हीलर ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज ऑटो ने अपनी प्रीमियम बाइक, बजाज डोमिनर 400 का नया 2019 मॉडल लॉन्च कर दिया है. इस नए मॉडल को कंपनी ने तीन नए रंगों, रॉक मैट ब्लैक, कैनियन रेड और ग्लेशियर ब्लू में उतारा है.
1/8Dominar 400 में लिक्विड कूल्ड 373.3 सीसी लिक्विड-कूल्ड, DOHC (ड्यूल ओवरहेड कैमशाफ्ट) इंजन है और जो 40पीएस शक्ति देता है. इसके पावर आउटपुट को बढ़ाया गया है. इसके पिछले संस्करण का इंजन 35 पीएस का था.
2/8Dominar 400 का इंजन 8,000 आरपीएम पर 35 bhp से लेकर 8,650 आरपीएम पर 40 bhp का मैक्सिमम पावर जेनरेट करेगा. इंजन 35Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा. इंजन 7000 आरपीएम तक जाएगा.
3/8Dominar 400 में अपग्रेड फीचर्स के साथ 43mm अपसाइड डाउन (USD) फॉर्क्स दिया गया है जो कि पावरफुल मस्कुलर लुक के साथ बेहतर हैंडलिंग और कंफर्ट के साथ आती है. नए ट्विन बैरेल एग्जॉस्ट थ्रोटी एग्जॉस्ट नोट के साथ हैवी बैस देता है, जो कि एक स्पोर्टी फील के साथ आती है. इसके मोनोशॉक सस्पेंशन में बदलाव किया गया है.
4/8Dominar 400 में नया डबल बैरल एग्जॉस्ट मफलर, रिवाइस्ड LED हेडलैंप्स कलस्टर और ट्विन LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके फ्यूल टैंक की कपैसिटी 13 लीटर की है.
5/8Dominar 400 में लंबी दूरी के दौरे के दौरान गियर को सुरक्षित करने की मदद करने के लिए सीट के नीचे बुंगी पट्टियों की तरह दिया गया है. डिजाइन की गई दूसरी डिस्प्ले, गियर पॉजिशन, ट्रिप इन्फोर्मेशन और स्पेस क्राफ्ट प्रेरित टैंक पैड डेकल्स दिए गए हैं. इसमें 6 गियर दिए गए हैं.
6/8हाई स्पीड मोटरसाइकिल को कंट्रोल करने के लिए फ्रंट व्हील में ट्वीन एबीएस डिस्क और रियर में ट्वीन चैनल एबीएस डिस्क ब्रेक दिया हुआ है. यह बाइक ड्रम ब्रेक में भी है.
7/8डोमिनर 400 का माइलेज 27 किलोमीटर प्रति लीटर का दावा किया गया है. इसका लुक नई जनरेशन को अपनी ओर आकर्षित करेगा. इसे तीन स्टाइलिश रंगों में उतारा गया है.
8/8बजाज ऑटो ने अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल डोमिनार 400 का नया संस्करण पेश किया. दिल्ली में शोरूम पर यह 1.74 लाख रुपये की है. नई डोमिनार 2019 बजाज की सभी डीलरशिप पर उपलब्ध है.