उत्तर प्रदेश के नोएडा में चल रहे Auto Expo 2020 में रोजना नई-नई गाड़ियां लॉन्च हो रही है. कोरिया की ऑटो मोबाइल निर्माता कंपनी HYNDAI ने भी अपनी कई गाड़ियां यहां पेश की हैं. हुंडई ने अपनी मोस्ट पॉपुलर एसयूवी क्रेटा का नया वर्जन All New CRETA पेश किया है. इस गाड़ी को मार्च के महीने में मार्केट में उतारा जाएगा.
1/7HYNDAI की All New CRETA से Auto Expo 2020 (#AutoExpoOnZee) में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने पर्दा उठाया. नई क्रेटा को लेकर उम्मीद लगाई जा रही है कि ये पहली जनरेशन क्रेटा की सफलता को और आगे लेकर जाएगी.
2/7डायमेंशन के मामले में हुंडई की नई जनरेशन की क्रेटा (All New CRETA) पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ी है. क्रेटा के अनविलिंग के मौके पर शाहरुख खान ने कहा कि उन्हें ये कार काफी पसंद है.
3/7नई क्रेटा ज्यादा फ्यूचरिस्टिक और बोल्ड है. ह्युंदई क्रेटा में बूमरैंग शेप DRLs लगे हैं. इसमें 3D कैस्केडिंग ग्रिल्स लगे हैं. पूरे रियर लुक को स्पोर्टियर लुक देने के लिए री-डिजाइन किया गया है.
4/7Hyundai की नई Compact Suv All New CRETA में नए 17-इंच के डायमंड-कट एलॉय व्हील दिए गए हैं. बंपर के बेस पर स्कफ प्लेट दिया गया है और पिछली नंबर प्लेट की जगह थोड़ी अलग है.
5/7Hyundai की All New CRETA को कई बदलावों के साथ लॉन्च किया है. क्रेटा में सिग्नेचर कास्केडिंग ग्रिल दी गई है जो DRLऔर LED लैंप्स से घिरी है. क्रेटा के साथ ईसिम फंक्शन दिया गया है जिससे कार में सभी डाटा फीचर्स इस्तेमाल किए जा सकेंगे.
6/7All New CRETA में तीन BS-VI इंजन का ऑप्शन दिया गया है. पहला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दूसरा 1.5-लीटर डीजल इंजन और तीसरा 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है. सभी इंजन ऑटोमैटिक ऑप्शन में भी हैं. डीजल इंजन को 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा.
7/7All New CRETA में एसयूवी डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, कूल्ड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर भी मिल सकते हैं. टॉप मॉडल में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलेंगे. टॉप मॉडल में सनरूफ, पावर अडजस्टेबल फ्रंट सीट्स और फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील भी मिलेगा.