&format=webp&quality=medium)
Maruti Jimny की कीमत का होगा खुलासा
Maruti Jimny Price: देश की दिग्गज कार मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी की दमदार ऑफ-रोड SUV Maruti Jimny की कीमत से आज पर्दा उठने वाला है. कंपनी ने आज Maruti Jimny की कीमत का खुलासा कर सकती है और इस कार को लॉन्च कर सकती है. बता दें कि हाल ही में कंपनी ने Maruti Jimny को लॉन्च करने की बात कही थी. इस कार को अब तक 30000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं. इतना ही नहीं, ऐसा माना जा रहा है कि Maruti Jimny का सीधा मुकाबला Mahindra Thar से होने वाला है. अब अगर आज कीमत का खुलासा हो जाता है तो ये बात साफ हो जाएगी ये ऑफ-रोड कार महिंद्रा थार को टक्कर देने वाली है या नहीं.
कंपनी ने पेट्रोल इंजन फ्यूल के साथ इस गाड़ी को पेश किया है. इसमें K15B IDLE स्टार्ट, स्टॉप के साथ आता है. गाड़ी में 1462 सीसी का इंजन मिलता है, जो 6000 rpm पर 77.1 किलोवाट की मैक्सिमम पावर और 4000 rpm पर 134.2 nM का टॉर्क जनरेट करता है.
गाड़ी में 4 सिलेंडर दिए गए हैं. कार में 40 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. इसके अलावा कार में 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है. कार में 208 लीटर का बूट स्पेस मिलता है लेकिन पीछे की सीट फोल्ड करने के बाद ये बढ़कर 332 लीटर हो जाता है.
इस कार में कंपनी ने ऑटोहैडलैम्प्स, इलेक्ट्रिक ORVMs, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट्स फंक्शन, रियर व्यू कैमरा, Engine Immobilizer, ABS, EBD, ESP, डुअल फ्रंट एयरबैग्स समेत साइड और कर्टेन एयरबैग्स भी दिए गए हैं. कुल मिलाकर इस कार में 6 एयरबैग्स दिए गए हैं. इसके अलावा कार में 9 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, स्पीकर्स समेत कई सारे फीचर्स दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: Honda Elevate की पूरी झलक आई सामने, कमाल की दिखती है ये मिड साइज SUV, अगले महीने से शुरू होगी बुकिंग
ऐसा बताया जा रहा है कि Maruti Jimny का सीधा मुकाबला महिंद्रा थार से है. हालांकि Maruti Jimny 5-डोर वाली SUV है और महिंद्रा थार में अभी ये वेरिएंट नहीं आया है. मारुति ने 5-डोर वाली Maruti Jimny के विकास में लगभग 960 करोड़ रुपये का निवेश किया है. कंपनी अगले महीने इस मॉडल को उतारने की तैयारी कर रही है. मारुति वैश्विक स्तर पर 199 देशों में Maruti Jimny की 32 लाख इकाइयां बेच चुकी है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें