&format=webp&quality=medium)
Mahindra Global Pik Up: कॉम्पैक्ट और मिड साइज के पिकअप में ग्लोबल लीडर महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (Mahindra & Mahindra Ltd.) ने केप टाउन में अपने सिग्नेचर फ्यूचरस्केप इवेंट में अपनी नई ग्लोबल पिक अप कॉन्सेप्ट को पेश किया है. महिंद्रा कॉन्सेप्ट ग्लोबल पिक अप के साथ शुरुआत करते हुए, वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट्स की एक रेंज के साथ मौजूदा बाजारों में अपनी उपस्थिति को मजबूत करते हुए नए इंटरनेशनल मार्केट में प्रवेश करने के लिए एक सुविचारित दृष्टिकोण का रिप्रेजेंट करती है.
टफ और वर्सटाइल न्यू जेन लैडर फ्रेम प्लेटफॉर्म पर आधारित, ग्लोबल पिक अप (Mahindra Global Pik Up) का प्रोडक्शन शुरू होने पर ये मार्केट के सबसे वर्सटाइल और कैपेबल पिकअप में से एक होने का प्रॉमिस करता है.

टफनेस, वर्सटैलिटी और कैपेबिलिटी पर ध्यान केंद्रित करके तैयार किया गया नया ग्लोबल पिक अप, पिकअप तकनीक और सिक्योरिटी के समकालीन मानकों का पालन करता है. यह वाहन एक प्रामाणिक अनुभव प्रदान करने की महिंद्रा की प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है जो उपयोगिता और नवीनता को जोड़ता है.

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव सेक्टर हेड विजय नाकरा ने कहा, "नया ग्लोबल पिक अप महिंद्रा की गो-ग्लोबल रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है. कटिंग-एज टेक्नोलॉजी के साथ बनाया गया यह मजबूत व्हीकल न केवल वर्सटाइल और कैपेबल है, बल्कि सिक्योरिटी के हाई-स्टेंडर्ड्स को भी पूरा करता है. ग्लोबल पिक अप (Mahindra Global Pik Up) के साथ हमारे कदम न केवल मौजूदा बाजारों में हमारी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए तैयार है, बल्कि नई सीमाओं का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं. यह उस चीज़ का प्रतीक है जो हम पेश करना चाहते हैं, एक असीमित रूप से जीने, असीम रूप से अन्वेषण करने और स्वतंत्रता को अपनाने का निमंत्रण."
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें