&format=webp&quality=medium)
Two Seater Electric Bycycle: देश में पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price Hike) के दाम आसमान छू रहे हैं. अब लोग थक चुके हैं पेट्रोल-डीजल के महंगे दामों को देखकर. ऐसे में कई कंपनियां ऐसी हैं जो लोगों की पॉकेट और स्वास्थ्य का ख्याल रख नए-नए इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च कर रही है. साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric vehicle) का क्रेज दिन पर दिन बढ़ता भी जा रहा है. इलेक्ट्रिक साइकिल (Electric biCycle) के बढ़ते सेगमेंट के बीच अब Voltron Motors ने अपनी इलेक्ट्रिक साइकिल के दो मॉडल VM 50 और VM 100 लॉन्च किए हैं. मन बना लो तो इसे आप भी खरीद सकते हैं, लेकिन पहले इस इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमत पर एक नजर मार लें. आइए जानते हैं ऐसा क्या है इस Electric biCycle में खास.
देश की पहली इस साइकिल को आप सिंगल चार्ज (Single Charge E-bicycle) में 75 किमी से लेकर 100 किमी तक चला सकते हैं. फुल चार्ज के लिए इसकी कॉस्ट 4 रुपये से भी कम में है. डबल सवारी वाली इस पहली ई-बाइक को लेकर Voltron Motors के सीईओ प्रशांत कुमार (Prashant Kumar) का दावा है कि उनकी इलेक्ट्रिक साइकिल देश की पहली डबल सवारी वाली इलेक्ट्रिक साइकिल हैं. इस Bicyle की अधिकतम स्पीड 25 किमी प्रति घंटा हो सकती है.
बता दें इलेक्ट्रिक साइकिल (Electric cycle) का सेगमेंट लगातार बढ़ रहा है. अभी तक बाजार में जितनी भी इलेक्ट्रिक साइकिल हैं वो सब सिंगल सीट सवारी हैं. लेकिन अब देश की पहली डबल सवारी साइकिल या गई है. Voltron Motors के सीईओ प्रशांत कुमार का दावा है कि, 'उनकी इलेक्ट्रिक साइकिल (Electric biCycle) देश की पहली डबल सवारी वाली इलेक्ट्रिक साइकिल हैं.'
Voltron Motors की VM 50 की कीमत की अगर बात करें, तो शायद आप सुनकर चौक जाएंगे. कंपनी ने इसकी कीमत केवल 35,000 रुपये रखी है. जबकि VM 100 के इसी हाई-एंड मॉडल की कीमत 39,250 रुपये है. यानी इन इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमत भी काफी किफायती है. ये एक इलेक्ट्रिक साइकिल है इसलिए इसमें ग्राहकों को रजिस्ट्रेशन की कोई जरूरत नहीं है. यानी अब बेफिक्री से सवारी का समय या गया है वो भी बेहद सस्ते में. कंपनी ने इसे काले, पीले, नीले और लाल रंगों में पेश किया है.