&format=webp&quality=medium)
जापानी कार निर्माता कंपनी नई Civic की बीते 6 माह से टेस्टिंग कर रही है. (फोटो : PTI)
होंडा (Honda) जल्द ही भारत में अपनी लोकप्रिय कार को दोबारा लॉन्च कर सकती है. बेंगलुरु में होंडा की नई Civic को हाल में सड़कों पर दौड़ते देखा गया. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जापानी कार निर्माता कंपनी नई Civic की बीते 6 माह से टेस्टिंग कर रही है. कंपनी ने इसे 4 साल पहले फेजआउट कर दिया था.
जिगव्हीलस की खबर के मुताबिक होंडा इसकी बिक्री मार्च से शुरू कर सकती है. यह 10th जनरेशन Civic है, जो फेसलिफ्ट अवतार में आएगी. होंडा ने अमेरिका में बीते साल इसे उतारा था. नई Civic आकार में पहले से ज्यादा बड़ी होगी. यह पहले से ज्यादा स्पोर्टी लुक में आ रही है. इसका नया लुक काफी शानदार है. व्हीलबेस के बारे में कहा जा रहा है कि यह 17 इंच का हो सकता है.
इसके हेडलैंप LED हैं और पीछे की बत्ती भी LED दी गई है. ग्राहकों के लिए एक खुशखबरी यह भी है कि कंपनी नई Civic को डीजल वर्जन में भी लॉन्च कर सकती है. इसका पुराना पेट्रोल इंजन 1.8 लीटर क्षमता का था. अब उम्मीद है कि कंपनी इसे CR-V इंजन के साथ लॉन्च करे. यह 1.6 लीटर क्षमता का हो सकता है और इसमें 6 गियर होंगे.