Honda City के दो नए पेट्रोल मॉडल भारतीय बाजार में पेश, कीमत 9.29 लाख रुपये से शुरू

दोनों मॉडल बीएस-6 (BS VI) स्टैंडर्ड के मुताबिक है और इनमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन है. कंपनी ने कहा कि एसवी मॉडल की दिल्ली के शोरूम कीमत 9,29,900 रुपये और वी ग्रेड की कीमत 9,99,900 रुपये है.
Honda City के दो नए पेट्रोल मॉडल भारतीय बाजार में पेश, कीमत 9.29 लाख रुपये से शुरू

होंडा सिटी कंपनी की सबसे पॉपुलर कार रही है. (रॉयटर्स)

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने अपनी पॉपुलर सेडान ‘सिटी’ के चौथी पीढ़ी के दो पेट्रोल मॉडल मार्केट में पेश किया है. इनकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 9.29 लाख रुपये से शुरू होती है. हालांकि कंपनी ने हाल ही में पांचवीं जनरेशन की सिटी भी बाजार में उतारी थी. पीटीआई की खबर के मुताबिक, कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह चौथी पीढ़ी की होंडा सिटी की बिक्री जारी रखेगी. कंपनी इसके मॉडल एसवी और वी को बाजार में बनाए रखेगी.

खबर के यह दोनों मॉडल बीएस-6 (BS VI) स्टैंडर्ड के मुताबिक है और इनमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन है. कंपनी ने कहा कि एसवी मॉडल की दिल्ली के शोरूम कीमत 9,29,900 रुपये और वी ग्रेड की कीमत 9,99,900 रुपये है.

खबर के मुताबिक, पांचवी जेनरेशन होंडा सिटी नई होंडा सिटी तीन वेरिएंट- V, VX और ZX में है. नई होंडा सिटी में 1.5 लीटर iVTech पेट्रोल और 1.5 लीटर iDTech डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है. पेट्रोल इंजन 121 पीएस की पावर और 145 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि डीजल इंजन 100 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. पेट्रोल इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्टेप CVT ट्रांसमिशन से लैस है. डीजल इंजन में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कंपनी होंडा सिटी की चौथी जेनरेशन की होंडा सिटी की बिक्री भी जारी रखेगी. यानी अगर आप कम पैसे में होंडा सिटी कार का लुत्फ आगे भी ले सकते हैं. यह कार भी बीएस-6 (BS VI) स्टैंडर्ड के मुताबिक है और इसने काफी सुर्खियां भी बटोरी हैं.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

होंडा सिटी कंपनी की सबसे पॉपुलर कार रही है. कोरोना काल में होंडा की बिक्री पर काफी असर पड़ा. हालांकि अब इसमें काफी सुधार देखने को मिला है. होंडा ने हाल ही में जैज़ का लेटेस्ट मॉडल भी पेश किया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6