Honda Motor ने शुरू की वीआरएस योजना, ग्रेटर नोएडा प्लांट में होगी शुरूआत

होंडा कार्स ने अपने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित कारखाने के कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) पेश की है.
Honda Motor ने शुरू की वीआरएस योजना, ग्रेटर नोएडा प्लांट में होगी शुरूआत

 यह योजना पूरी तरह स्वैच्छिक है और इसके कर्मचारियों के साथ विचार विमर्श के बाद तैयार किया गया है.

वाहन क्षेत्र की कंपनी होंडा कार्स ने अपने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित कारखाने के कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) पेश की है. कंपनी का कहना है कि वह कारखाने की उत्पादकता और दक्षता बढ़ाने के लिए यह कदम उठाने जा रही है.

इस योजना पर कारखाने की श्रमिक यूनियन के साथ सहमति बन चुकी है. यह योजना 28 जनवरी से 17 फरवरी, 2020 तक खुली रहेगी.

होंडा कार्स इंडिया लि.के प्रवक्ता ने इस बारे में संपर्क करने पर कहा, ‘‘हमारे विनिर्माण संयंत्र के सहयोगियों के लिए यह योजना पेश की गई है. उद्योग में दक्षता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए सामान्य तौर पर इस तरह का कदम उठाया जाता है.’’

Add Zee Business as a Preferred Source

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह योजना पूरी तरह स्वैच्छिक है और इसके कर्मचारियों के साथ विचार विमर्श के बाद तैयार किया गया है. यह संगठन और कर्मचारियों दोनों के लिए लाभ वाली होगी.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

जापान की कंपनी अपने ग्रेटर नोएडा संयंत्र में सिटी, सिविक और सीआर-वी कारों का विनिर्माण करती है. कंपनी का राजस्थान के टपूकड़ा में भी कारखाना हैं जहां अमेज, डब्ल्यूआर-वी जैज और बीआर-वी का उत्पादन होता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6