&format=webp&quality=medium)
Hero Moto Corp Two Wheeler Price Hike: देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटर कॉर्प ने शुक्रवार को मोटरसाइकल और स्कूटर के दाम डेढ़ फीसदी तक बढ़ाने की घोषणा की है.नए दाम तीन जुलाई 2023 से लागू हो जाएंगे. कंपनी ने दाम बढ़ाने के पीछे कई कारण बताए हैं, जिनमें इनपुट कॉस्ट बढ़ना प्रमुख कारण है. आपको बता दें कि साल 2023 में ये हीरो मोटो कॉर्प की तरफ से दूसरी बढ़ोत्तरी है. इससे पहले कंपनी ने अप्रैल में दो फीसदी तक दाम बढ़ाए गए थे.
हीरो मोटो कॉर्प कंपनी ने कहा है कि कीमतें अलग-अलग मॉडल व बाजार के आधार पर तय की जाएगी. कंपनी ने कहा, 'मोटरसाइकिल और स्कूटरों की कीमत में बढ़ोत्तरी कंपनी की ओर से समय-समय की जा रही मूल्य समीक्षा का हिस्सा है. कंपनी यह समीक्षा मूल्य स्थिति, प्रोडक्शन कॉस्ट और व्यावसायिक अनिवार्यताएं जैसे विभिन्न कारणों को ध्यान में रखते हुए क गई है.' हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि वह ग्राहकों पर इसके प्रभाव को कम से कम करने के लिए फाइनेंस के लिए नए-नए कार्यक्रमों को जारी करेगी.
कंपनी ने अपने बयान में कहा गया है कि, 'देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून अच्छा है. वहीं, ज्यादातर आर्थिक संकेतक अच्छे हैं, जिससे मांग बढ़ने की उम्मीद है. वहीं, फेस्टिव सीजन में सेल बढ़ सकती है.' मई 2023 में कंपनी की पिछले साल के मुकाबले बिक्री में 6.7 फीसदी का उछाल आया है. कंपनी ने मई तक 519,474 यूनिट्स बेची है. वहीं, मार्च में चुनिंदा मोटरसाइकल और स्कूटर के दाम दो फीसदी तक बढ़ाए गए थे.
हीरो मोटो कॉर्प के प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा वी1 प्रो (VIDA V1 Pro) के दाम से करीब 6,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. ये नए दाम एक जुलाई 2023 से लागू हो जाएंगे. इस बढ़ोतरी के बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा वी1 प्रो (VIDA V1 Pro) अब फेम-दो सब्सिडी (FAME II subsidy) और पोर्टेबल चार्जर सहित 1,45,900 रुपये में उपलब्ध होगा. FAME II के तहत 1 जून से सब्सिडी में कटौती का ज्यादातर बोझ कंपनी ने खुद वहन किया है.