इतने रुपये में करें आज से नई BALENO की बुकिंग, बदलाव के साथ जल्द देगी दस्तक

BOOKING OF BALENO: कंपनी इस महीने के अंत में या फिर अगले महीने की शुरुआत में इस मॉडल को पेश कर सकती है. बलेनो का उन्नत संस्करण नए और आक्रामक फ्रंट डिजाइन से लैस होगा.
इतने रुपये में करें आज से नई BALENO की बुकिंग, बदलाव के साथ जल्द देगी दस्तक

फोटो साभार - nexaexperience

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बलेनो के उन्नत संस्करण की बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मारुति सुजुकी ने बयान में कहा कि 11,000 रुपये का भुगतान करके नई बलेनो को बुक किया जा सकता है. कंपनी इस महीने के अंत में या फिर अगले महीने की शुरुआत में इस मॉडल को पेश कर सकती है.

नई बलेनो के बारे में जानकारी देते हुए एमएसआई ने कहा कि बलेनो का उन्नत संस्करण नए और आक्रामक फ्रंट डिजाइन से लैस होगा. इसके अलावा इसमें स्पीड अलर्ट प्रणाली, चालक के बगल वाली सीट के लिये सीट-बेल्ट- रिमाइंडर और रीयर पार्किंग सेंसर्स होंगे.

बलेनो की बंपर बिक्री
साल 2016 के बाद से बलेनो देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है. बलेनो की बिक्री में 2018-19 के पहले नौ महीने में इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 14 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है. यही नहीं बलेनो ने सबसे तेजी से पांच लाख कार बेचने (38 महीने) का रिकॉर्ड भी बनाया है.

Add Zee Business as a Preferred Source
BALENO BALENO

फाइल फोटो

2015 में लॉन्च हुई थी बलेनो
मारुति सुजुकी ने बलेनो मॉडल को अक्टूबर 2015 में भारतीय बाजार में उतारा था. इस मॉ़डल की एक साल में एक लाख यूनिट से ज्यादा बिक्री हुई थी और नवंबर 2018 में बलेनो की बिक्री पांच लाख यूनिट को पार कर गई है. इसमें पेट्रोल संस्करण में 1197सीसी और डीजल में 1248सीसी का इंजन लगा है. पेट्रोल में माइलेज 21.4 किलोमीटर प्रति लीटर है, जबकि डीजल में माइलेज 27.39 किलोमीटर प्रति लीटर है. इस कार की दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 5,41,872 से लेकर 8,53,389 रुपये है.

(इनपुट एजेंसी से )

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6