दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के बीच कच्चे तेल के भाव में बड़ी गिरावट आई है. इस बीच भारत में रहने वाले लोगों को पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई राहत नहीं मिली है. बल्कि यहां पर सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर (petrol Price today) एकसाइज ड्यूटी को बढ़ा दिया है. केंद्र सरकार ने भारत में पेट्रोल पर 10 रुपए और डीजल 13 रुपए की एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाया है. इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 71.26 रुपए और डीजल का भाव 69.39 रुपए प्रति लीटर है. आइए आपको बताते हैं कि देश में सबसे सस्ता पेट्रोल कहां मिल रहा है...
1/7Myanmar and Kuwait : सस्ता पेट्रोल मिलने वाले देशों की लिस्ट में Myanmar दसवें नंबर पर आता है. यहां पर एक लीटर पेट्रोल का भाव 27.40 रुपए हैं. यह भारत के मुकाबले करीब 43.86 रुपए सस्ता है. इसके अलावा इस लिस्ट में नवें नंबर पर कुवैत है. कुवैत में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको सिर्फ 25.66 रुपए खर्च करने होते हैं. भारत की तुलना में यह 45.60 रुपए प्रति लीटर सस्ता है.
2/7इसके अलावा आठवें नंबर पर अल्जीरिया का नाम शामिल है. अल्जीरिया में इस समय एक लीटर पेट्रोल का भाव 24.63 रुपए है. अगर इसकी भारत से तुलना की जाए तो यह भारत की तुलना में करीब 46.63 रुपए सस्ता है.
3/7इस लिस्ट में नाइजीरिया सातवें नंबर पर है. यहां पर भी तेल का भाव काफी सस्ता है. यह तेल उत्पादक देश है, यहां पर भारत की तुलना में बेहद ही सस्ता पेट्रोल मिलता है. नाइजीरिया में एक लीटर पेट्रोल मात्र 23.88 रुपए है, जोकि भारत से 47.38 रुपये प्रति लीटर सस्ता है.
4/7मलेशिया में भी पेट्रोल का भाव काफी सस्ता है. यहां एक लीटर पेट्रोल का भाव 21.91 रुपए है. वहीं, भारत की तुलना में यहां पेट्रोल खरीदने के लिए आपको 49.35 रुपए खर्च करने होंगे. इसके अलावा कतर में लोगों को एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए मात्र 21.79 रुपए खर्च करने होते है. भारत के मुकाबले यहां पर पेट्रोल 49.47 रुपए प्रति लीटर सस्ता है.
5/7इस लिस्ट में चौथे नंबर पर अंगोला आता है. यहां पर एक लीटर तेल के लिए आपको 21.79 रुपए खर्च करने होते हैं. इसके अलावा इस टॉप 10 लिस्ट में तीसरे नंबर पर सूडान आता है. सूडान में एक लीटर तेल का भाव 10.51 रुपए है. जोकि भारत से 60.75 रुपये प्रति लीटर सस्ता है.
6/7इसके अलावा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ईरान आता है. ईरान में पेट्रोल का भाव सिर्प 7.08 रुपए प्रति लीटर है. भारत की तुलना में 64.18 रुपए सस्ते हैं. ईरान में पेट्रोल का भाव भारत की तुलना में काफी सस्ता है.
7/7दुनियाभर में सस्ते तेल बेचने वाले देशों में दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला है. वेनेजुएल प्रमुख तेल उत्पादक देशों में से एक है. यहां एक लीटर पेट्रोल का दाम मात्र 0.05 पैसे है, जोकि भारत की तुलना में 71.21 रुपए सस्ता है. यहां दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है.