IPL 2021: नीलामी में कोई दस लाख में भी नहीं लेने को था तैयार, फिर बल्ले से मचाया ऐसा धमाल कि लग गई खरीदारों की लाइन

When Hardik Pandya unsold for Rs 10 lakh at IPL auction: मुंबई को चार बार खिताब दिलाने में हार्दिक पंड्या का रोल बेहद अहम रहा है.
IPL 2021: नीलामी में कोई दस लाख में भी नहीं लेने को था तैयार, फिर बल्ले से मचाया ऐसा धमाल कि लग गई खरीदारों की लाइन

मुंबई इंडियंस की टीम. (पीटीआई फोटो)

When Hardik Pandya unsold for Rs 10 lakh at IPL auction: भारतीय क्रिकेट टीम (indian cricket team) में वैसे तो मौजूदा समय में विस्फोटक बल्लेबाजों की कोई कमी नहीं है. इनमें से कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने पूरी दुनिया में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा रखा है. इंडियन प्रीमियर लीग के जरिए कई खिलाड़ियों ने भारतीय टीम (indian cricket team) में अपनी जगह बनाई. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की गिनती भारत के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में की जाती है.

हालांकि, हार्दिक पंड्या के लिए यहां तक पहुंचने का सफर कतई आसान नहीं था. आईपीएल से 11 करोड़ रुपए प्रति वर्ष कमाने वाले हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने अपने करियर के दौरान कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने जब पहली बार आईपीएल ऑक्शन में हिस्सा लिया था तो उन पर किसी भी टीम ने बोली लगाना भी उचित नहीं समझा था. महज 10 लाख रुपये के बेस प्राइज वाले हार्दिक पंड्या साल 2014 के ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए थे.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

10 लाख के बेस प्राइज में मुंबई ने खरीदा

लेकिन अगले साल मुंबई इंडियंस ने उन पर दांव लगाया. 2015 में पंड्या केवल एक बोली लगी और वह भी सिर्फ मुंबई की ओर से, बाकी की टीम ने इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. लेकिन अपने पहले ही सीजन में हार्दिक ने बल्ले से ऐसा कोहराम मचाया कि सभी फ्रेंचाइजी हैरान रह गई. पंड्या की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के कारण उसी साल अंत में भारतीय क्रिकेट टीम में भी पंड्या की जगह बन गई.

पहले सीजन में ही मचाया धमाल

हार्दिक पंड्या ने बहुत ही कम समय में भारतीय नेशनल टीम के तीनों फॉर्मेट में अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की. इसके बाद तो आईपीएल की कई टीमें इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने के लिए कई तरह के प्रयास करने में जुट गई. मुंबई इंडियंस ने साल 2015 से लगातार पंड्या को टीम में बनाए रखा. बीच कई बार ऐसी खबरें आती रही कि ट्रेड के तहत पंड्या को लेने के लिए कई टीमों ने मुंबई से संपर्क किया था. मुंबई को चार बार खिताब दिलाने में हार्दिक पंड्या का रोल बेहद अहम रहा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6