IPL 2021: इस तरह आईपीएल के लाइव मैचों का फ्री में आनंद उठा सकते हैं आप, बस इन स्टेप्स को करें फॉलो

how to watch ipl live for free: एक मई को खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने चार विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की थी.
IPL 2021: इस तरह आईपीएल के लाइव मैचों का फ्री में आनंद उठा सकते हैं आप, बस इन स्टेप्स को करें फॉलो

 Disney+ Hotstar का  सब्सक्रिप्शन लेकर भी देखा जा सकता है मैच. (पीटीआई फोटो)

how to watch ipl live for free: आईपीएल 2021 (IPL 2021 Phase 2) के दूसरे चरण का आगाज रविवार 19 सितंबर से किया जाएगा. चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और मुंबई इंडियंस (Chennai Super Kings vs Mumbai Indians) के बीच आईपीएल के दूसरे हिस्से का पहला मुकाबला खेला जाएगा. दोनों ही टीम इस सीजन एक बार आमने-सामने आ चुकी है. एक मई को खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने चार विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की थी.

ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की कोशिश अब मुंबई से अपना हिसाब बराबर करने पर होगी. दोनों ही टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. दूसरे चरण में जिस टीम का प्रदर्शन अच्छा होगा वह निश्चित तौर पर टॉप फोर के लिए फ्वालिफाई कर लेगी. सीजन के बचे हुए 31 मैच 27 दिनों में खेले जाएंगे, जो दुबई, अबु धाबी और शारजाह में आयोजित होने हैं. दूसरे हाफ में मैदान पर एक सीमित संख्या में दर्शकों को भी आने की इजाजत दी गई है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

कई कंपनियां दे रही हैं ऑफर

आईपीएल 2021 (IPL 2021 Phase 2) के सभी मैचों को फैंस आसानी से फ्री में आनंद उठा सकते हैं. मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार इंडिया नेटवर्क चैनलों पर किया जा रहा है. वहीं आईपीएल 2021 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार के वीडियो ऑन डिमांड प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर देखी जा सकती है. डिज्नी+हॉटस्टार की सब्सक्रिप्शन अभी एयरटल, वोडाफोन, जियो और दूसरे नेटवर्क में भी कुछ रिचार्ड के साथ फ्री दिया जा रहा है. आप इस ऑफर का फायदा उठाकर मैच देख सकते हैं.

Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन लेकर भी देखा जा सकता है मैच

इसके अलावा अगर आप चाहे तो अलग से भी सिर्फ डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं. Disney+ Hotstar दो सब्सक्रिप्शन विकल्पों के साथ उपलब्ध है. डिज़नी + हॉटस्टार वीआईपी पैक है जिसकी कीमत 399 रुपये प्रति वर्ष है जबकि डिज़नी + हॉटस्टार प्रीमियम सदस्यता की कीमत 1,499 रुपये प्रति वर्ष है. डिज़नी + हॉटस्टार वीआईपी पैक में आईपीएल 2021 क्रिकेट स्ट्रीमिंग के साथ-साथ प्रीमियर लीग फ़ुटबॉल और फॉर्मूला 1 के साथ-साथ मल्टीप्लेक्स ब्लॉकबस्टर्स, हिंदी में डब की गई डिज़नी + सामग्री, भारतीय टीवी शो और हॉटस्टार स्पेशल सहित लाइव स्पोर्ट्स शामिल हैं.