&format=webp&quality=medium)
RR vs MI IPL 2024 38th match FREE Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 38वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. पिछले चार मैच में तीन जीत से मुंबई इंडियंस की टीम उबरने की राह पर चल रही है और सत्र की खराब शुरूआत के बाद अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गयी है. दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम तूफानी रफ्तार से आगे बढ़ते हुए 12 अंक लेकर शीर्ष स्थान पर काबिज है. दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार आमने-सामने है. पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने छह विकेट्स से जीत हासिल की थी.
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल स्टार स्पोर्ट्स एचडी 1 और स्टार स्पोर्ट्स एचडी 2 में देख सकते हैं. टीवी पर आप अंग्रेजी और हिंदी में कमेंट्री सुन सकते हैं.
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग आप ओटीटी में देख सकते हैं. ओटीटी में आप अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, पंजाबी, गुजराती, भोजपुरी, हरियाणवी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ जैसी भारतीय भाषाओं में आप कमेंट्री सुन सकते हैं.
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच मुकाबला 22 अप्रैल 2024 को सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 07.30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के कप्तान शाम सात बजे टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. पांच बार की चैम्पियन मुंबई ने पिछले मैच में आशुतोष शर्मा के अंत में लगाये गये अर्धशतक के बावजूद पंजाब किंग्स के खिलाफ नौ रन से जीत हासिल की थी. मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 13 विकेट लेकर इस आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं.
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में आज तक कुल 29 मैच खेले गए हैं. इसमें मुंबई इंडियंस ने 15 मैच और राजस्थान रॉयल्स ने 13 मैच जीते हैं. एक मैच का नतीजा नहीं निकला है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में मुंबई इंडियंस की हालत काफी खराब रही थी जिसमें ट्रेंट बोल्ट ने उनके तीन शीर्ष क्रम बल्लेबाजों को खाता भी नहीं खेलने दिया था और यह अनुभवी तेज गेंदबाज फिर से उनके लिए बड़ा खतरा होगा. मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी सकारात्मक चीज सूर्यकुमार यादव की फॉर्म में वापसी है.
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, जेराल्ड कोएत्ज़ी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका , मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड.
संजू सैमसन (कप्तान), आबिद मुश्ताक, आवेश खान, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोस बटलर, कुलदीप सेन, कुणाल सिंह राठौड़, नंद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, रोवमैन पॉवेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल, तनुष कोटियान और केशव महाराज.